Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kangana Ranaut को संसद में मिले सुकून के पल, 'ड्रीम गर्ल' संग शेयर कीं अनसीन तस्वीरें

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 06:44 PM (IST)

    बी टाउन एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत आए दिन किसी ने किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी संग लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर ...और पढ़ें

    कंगना रनौत और हेमा मालिनी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    कंगना रनौत और हेमा मालिनी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. संसद सत्र में मिलीं हेमा और कंगना

    2. अभिनेत्री ने शेयर की अनसीन फोटोज

    3. इस मूवी में नजर आएंगी कंगना रनौत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत मौजूदा समय में फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना ने हाल ही में संसद के शीत कालीन सत्र में मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ खास मुलाकात की। 

    इस मुलाकात की अनसीन तस्वीरों को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी है। आइए एक नजर कंगना और हेमा की इन लेटेस्ट फोटोज पर डालते हैं। 

    कंगना ने हेमा संग शेयर कीं फोटोज

    क्वीन फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में हेमा मालिनी संग लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में ये दोनों अदाकाराएं संसद भवन के अंदर नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि कंगना और हेमा एक साथ सोफे पर बैठी हुई हैं। 

    kangana ranaut

    यह भी पढ़ें- Ajit Pawar Died: अजित पवार ने निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

    तस्वीरों के कैप्शन में कंगना रनौत ने लिखा है- संसद में सुकून के कुछ पल ड्रीम गर्ल के साथ। इस तरह से कंगना ने दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी संग मुलाकात को सुकून भरा बताया है। कंगना रनौत की ये पोस्ट हेमा के प्रति सम्मान और आदर को दर्शाती है। आलम ये है कि इंटरनेट पर इन दोनों एक्ट्रेसेज की इन लेटेस्ट फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। 

    kangana

    ये पहला मौका नहीं है, जब कंगना रनौत हेमा मालिनी के साथ नजर आई हैं। इससे पहले हेमा के पति और वेटरन एक्टर के धर्मेंद्र की दिल्ली में हुई शोक सभा में भी इन्हें एक साथ देखा गया था। मालूम हो कि कंगना और हेमा दोनों ही भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। 

    खबरें और भी

    कंगना रनौत की अगली फिल्म

    सांसद बनने के बाद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी।

    गौर किया कंगना की अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसका नाम भारत भाग्य विधाता है, जिसका निर्माण कंगना के होम प्रोडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। कंगना के साथ इस मूवी में अभिषेक बच्चन और श्रेयस तलपडे जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Lock UPP 2: 4 साल बाद लौट रहा है लॉक अप शो, क्या बतौर होस्ट कंगना रनौत की होगी वापसी?