Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor: क्यों सोनम कपूर को करनी पड़ी थी 'वेट्रेस' की जॉब? फिर पहली फिल्म के लिए बेले थे खूब पापड़

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 12:34 AM (IST)

    Sonam Kapoor Career बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भले ही अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हों लेकिन उन्होंने भी पैसों की तंगी देखी है। एक बार ...और पढ़ें

    When Sonam Kapoor did a waitress job during her school days after she debut in Bollywood with Ranbir Kapoor- Photo/Instagram
    When Sonam Kapoor did a waitress job during her school days after she debut in Bollywood with Ranbir Kapoor- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor Waitress Job: 9 जून 1985 को हिंदी सिनेमा के नामी परिवार में जन्मी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ग्लैमर वर्ल्ड में इतना मुकाम हासिल कर लिया है कि, उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बी-टाउन के सुपरस्टार रह चुके अनिल कपूर और मॉडल-प्रोड्यूसर सुनीता कपूर की बेटी सोनम ने फिल्म से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की है।

    इस बात में कोई शक नहीं है कि, सोनम कपूर के पास आज धन-दौलत की कमी नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी उन्हें पैसों के चक्कर में वेट्रेस की जॉब करनी पड़ी थी? आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

    सोनम कपूर ने क्यों की थी वेट्रेस की जॉब?

    बॉलीवुड के रईस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सोनम कपूर को स्कूल के दिनों में वेट्रेस की जॉब करनी पड़ी थी। एक बार अनुपम खेर के चैट शो में खुद सोनम ने ये खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि, 10वीं के बाद वह आगे की पढ़ने करने के लिए सिंगापुर चली गई थीं। उन दिनों उन्हें ज्यादा पॉकेट मनी नहीं मिला करती थी, जिसकी वजह से उन्हें कम पैसों में जंक फूड खाना पड़ता था और इस तरह वह मोटी भी हो गई थीं।

    Sonam Kapoor- Photo/Instagram

    सोनम कपूर ने ये भी खुलासा किया कि, उन्हें क्यों एक रेस्तरां में मजबूरी में वेट्रेस की जॉब करनी पड़ी। 'नीरजा' एक्ट्रेस ने बताया था कि, उन्होंने चाचा चार्ली नाम के एक रेस्तरां में वेट्रेस की जॉब की थी। उस वक्त वह महज 15 साल की थीं। उन्होंने ये पैसों के लिए किया था, क्योंकि उन्हें पॉकेट मनी ज्यादा नहीं मिलती थी। हालांकि, उन्होंने वहां ज्यादा दिनों तक काम नहीं किया था। उन्होंने सिर्फ एक हफ्ते के लिए वह जॉब की थी।

    खबरें और भी

    कैसे मिली थी सोनम कपूर को पहली फिल्म?

    सोनम कपूर की दिलचस्पी हमेशा से डायरेक्शन और राइटिंग में थी। जब रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' बन रही थी, तब सोनम ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को असिस्ट किया था। हालांकि, संजय लीला को असिस्ट करने के लिए सोनम कपूर को 5 साल तक पापड़ बेलना पड़ा था। उन्होंने बकायदा ऑडिशन दिया और फिर उन्हें संजय लीला के साथ काम करने का मौका मिला था। 

    सोनम ने एक बार राजकुमार राव के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि, अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद उन्हें पहली फिल्म मिलने में कोई फायदा नहीं मिला था। वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती थीं, लेकिन कनेक्शन न होने की वजह से अनिल ने ऐसा करने से उन्हें मना कर दिया था। फिर खुद के दम पर सोनम को संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका मिला था। 

    Sonam Kapoor- Photo/Instagram

    फिल्म 'ब्लैक' के बाद सोनम का इंट्रेस्ट बदला और उन्हें एक्टिंग का चस्का लगा। संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'सांवरिया' में रणबीर कपूर के अपोजिट सोनम कपूर को कास्ट करना चाहते थे और इस तरह उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 

    किस फिल्म से सोनम कपूर की चमकी किस्मत?

    साल 2007 में रिलीज हुई 'सांवरिया' भले ही बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था। इसके बाद सोनम ने 'दिल्ली- 6', 'आयशा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में काम किया। सोनम कपूर की किस्मत फिल्म 'रांझणा' ने बदली थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को खूब वाहवाही मिली। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया।

    Sonam Kapoor- Photo/Instagram

    सोनम कपूर के करियर की सबसे बड़ी कामयाब फिल्म रही 'नीरजा', जिसके लिए एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। राम माधवानी की निर्देशित फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की बायोपिक थी, जिनकी प्लेन हाईजैक के दौरान पैसेंजर्स की जान बचाने के दौरान मौत हो गई थी।