'उनकी दिक्कत क्या है...', Salman Khan से चिढ़कर सेट छोड़ चली गई थीं Sushmita Sen, एटीट्यूड देख भड़के थे भाईजान
एक बार सलमान खान (Salman Khan) के ऊपर सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इस कदर नाराज हो गई थीं कि शूटिंग छोड़कर ही चली गई थीं। ...और पढ़ें

शूटिंग छोड़कर चली गई थीं सुष्मिता सेन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) और सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज भले ही अच्छे दोस्त हों, लेकिन उनकी पहली मुलाकात अच्छे नोट पर नहीं हुई थी। उनकी पहली मुलाकात नाराजगी से हुई थी।
सुष्मिता और सलमान ने साथ में पहली फिल्म डेविड धवन की 'बीवी नंबर 1' (Biwi No 1) से की थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर और सैफ अली खान भी थे। एक बार सलमान ने बताया था कि जब वह सेट पर पहली बार सुष्मिता से मिले थे, तब उन्होंने एक्टर को एटीट्यूड दिखाया था।
सलमान के लेट आने से भड़क गई थीं सुष्मिता
सलमान खान, सुष्मिता संग पहली मुलाकात का किस्सा फारूख शेख होस्टेड शो 'जीना इसी का नाम है' में बताया था कि सेट पर लेट आने के चलते एक्ट्रेस उनसे बहुत नाराज थीं और बिना कुछ कहे ही सेट से चली गई थीं। इस बारे में सलमान ने कहा था, "एक दिन मैं शूटिंग के पहले दिन सेट पर देर से यानी 11 बजे पहुंचा। सुष्मिता सेन सुबह 9 बजे से ही वहां मौजूद थीं।"
सुष्मिता के बिहेवियर से हैरान रह गए थे सलमान
सलमान ने आगे बताया था, "तो जैसे ही मैं सेट पर गया और कहा 'हाय सुश (सुष्मिता)'। यह पहली बार था जब मैं सुश से मिल रहा था। मैंने उनसे कहा, 'हाय सुश, तुम कैसी हो सुश? सलमान'। और उसने बस मुझसे हाथ मिलाया, 'Huh' किया और वहां से चली गईं। फिर मैं डेविड धवन की ओर मुड़ा और बोला, 'उनकी दिक्कत क्या है, भाई? वह मुझे क्यों एटीट्यूड दे रही हैं?'"
यह भी पढ़ें- रात 3 बजे Salman Khan ने दी फैंस को ईदी, मातृभूमि के गाने Main Hoon का टीजर किया रिलीज
सुष्मिता-सलमान की फिल्में
सुष्मिता सेन और सलमान खान की पहली मुलाकात भले ही खराब हो लेकिन बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई जो आज भी कायम है। दोनों ने 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'तुमको ना भूल पाएंगे' फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनकी जोड़ी को काफी सराहा गया।