कौन हैं Badshah की एक्स-वाइफ जैस्मिन मसीह? लव मैरिज के बावजूद क्यों टूटी पहली शादी
रैपर बादशाह ने 24 मार्च, 2026 को पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी से शादी की, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई हैं। बादशाह ...और पढ़ें
-1774436551503_m.webp)
HighLights
बादशाह ने पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी से शादी क
उनकी पहली पत्नी से 2020 में तलाक हुआ था
किस वजह से पहली शादी में आईं मुश्किलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया है। बादशाह ने 24 मार्च, 2026 को पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी से शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
मंगलवार को ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिससे ये अटकलें और तेज हो गईं। इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा करीबी परिवार के सदस्यों की के बीच पारंपरिक विवाह बंधन में बंधते नजर आए। दोनों को दूल्हा और दुल्हन के गेटअप में देखा गया।
यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे रैपर Badshah? इस खूबसूरत हसीना संग सात फेरे लेते हुए वीडियो वायरल
ईशा से कैसे हुई मुलाकात?
खबरों के मुताबिक, बादशाह और ईशा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। समय के साथ उनकी नजदीकी बढ़ी और आखिरकार उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। बादशाह ने अपनी पहली पत्नी से अलग होने के लगभग छह साल बाद ईशा रिखी से शादी की।
पहली शादी से है एक बेटी
बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों ने 2012 में शादी की थी और आठ साल तक साथ रहने के बाद 2020 में उनका तलाक हो गया। उनकी एक बेटी है जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। दोनों मिलकर बेटी की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। बेटी का जन्म 2017 में हुआ था।
View this post on Instagram
जैस्मिन लो प्रोफाइल रखना पसंद करती थीं इसलिए लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह एक एप्पल स्टोर में स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती थीं।
क्यों टूटा रिश्ता?
सबकुछ सही चल रहा था लेकिन कुछ समय बाद उनके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आने लगीं। बादशाह ने इंटरव्यू में अपने अलगाव के कारणों के बारे में खुलकर बात की थी। इंडिया टुडे की एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बादशाह ने कहा, "मैंने उसे पूरे दिल से प्यार किया। हमारी मुलाकात फेसबुक पर हुई। फिर हम चंडीगढ़ में एक दोस्त की पार्टी में मिले। डेढ़ साल तक डेटिंग करने के बाद हमने शादी कर ली।"
-1774437197705.jpg)
गायक ने बताया कि उनके माता-पिता ने शादी का विरोध नहीं किया, लेकिन शुरुआत में कुछ चिंताएं जरूर जताई थीं। उन्होंने याद करते हुए बताया कि उनसे पूछा गया था,"क्या तुम श्योर हो? चूंकि जैस्मिन लंदन में पैदा हुई और पली-बढ़ी है, इससे दिक्कतें हो सकती हैं।" हालांकि तब दोनों ने हामी भर दी लेकिन बादशाह ने बताया कि आगे वही चीज दिक्कत बनी। जैस्मिन इंडियन कल्चर में एडजस्ट नहीं कर पाई और इसका असर उनके रिश्ते पर पड़ा। जैस्मिन बेटी को लेकर लंदन रहती थी और बादशाह उनसे बहुत कम मिल पाते थे इस वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
