विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे रैपर Badshah? इस खूबसूरत हसीना संग सात फेरे लेते हुए वीडियो वायरल

Updated: Tue, 24 Mar 2026 06:14 PM (GMT+05:30)

पत्नी जैस्मिन से तलाक के छह साल बाद एक बार फिर से बादशाह दूल्हा बने हैं। हाल ही में रैपर ...और पढ़ें

रैपर बादशाह ने की दूसरी शादी/ फोटो- Instagram

रैपर बादशाह ने की दूसरी शादी/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

  2. पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग लिए सात फेरे

  3. ईशा की मां ने साझा किए शादी के वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रैपर बादशाह किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। कुछ दिनों पहले रैपर अपने एक गाने 'टटीरी' को लेकर काफी विवादों में रहे थे। अब उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में बादशाह एक पंजाबी हसीना के गले में वरमाला डालते और उनके साथ सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बादशाह की सास ने शेयर कीं तस्वीरें

मंगलवार को बादशाह की गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रैपर की वेडिंग की कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। पहली फोटो में जहां ईशा रिखी लाल रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं, तो वहीं बादशाह ओलिव ग्रीन रंग के कुर्ते में और सिर पर पगड़ी पहने काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरा वीडियो है, जिसमें कपल एक-दूसरे को वरमाला पहना रहा है।

यह भी पढ़ें- कौन है बादशाह की दुल्हनिया Isha Rikhi? वरूण धवन के साथ कर चुकी हैं काम

एक अन्य तस्वीर में बादशाह अपनी सास और पत्नी के साथ कैमरे के लिए पोज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में से कुछ शादी की हैं, तो कुछ कैजुअल लुक्स वाली हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पूनम रिखी ने कैप्शन में लिखा, "गॉड ब्लेस यू।" हालांकि, बादशाह और ईशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है, न ही उन्होंने कोई ऑफिशियल घोषणा की है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6)

वायरल वीडियो देख फैंस ने दी बधाई

जैसे ही दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फैंस की बधाइयों का तांता लग गया। एक यूजर ने लिखा, "ईशा मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत-बहुत बधाई आंटी।" वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, "हेयरस्टाइल और बीयर्ड देखकर लग रहा है कि यह पुरानी फोटो है।"

2020 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक

बादशाह ने पहली शादी जैस्मिन मसीह से की थी, लेकिन साल 2020 में यह कपल अलग हो गया था। दोनों की साल 2017 में एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। जब साल 2024 में बादशाह, प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट 'प्रखर के प्रवचन' में पहुंचे थे, तब उन्होंने जैस्मिन संग अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ने रिश्ता बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनके बीच चीजें नहीं सुलझीं।

badshah 1

आपको बता दें कि बादशाह अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में आते रहे हैं। उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर से लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर तक से जुड़ चुका है।

यह भी पढ़ें- बादशाह के 'टटीरी' गाने पर पुलिस का एक्शन, 857 डिजिटल लिंक डिलीट; रील बनाने वालों को चेतावनी