कौन है बादशाह की दुल्हनिया Isha Rikhi? वरूण धवन के साथ कर चुकी हैं काम
सिंगर-रैपर बादशाह (Badshah) ने एक प्राइवेट सेरेमनी में ईशा रिखी (Isha Rikhi) से शादी कर ली है और इसकी तस्वीरें उनकी सास पूनम रिखी ने शेयर की हैं।
-1774349981324_m.webp)
कौन है बादशाह की वाइफ ईशा रिखी?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर-रैपर बादशाह के साथ एक सादे और निजी समारोह में पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से शादी कर ली। बादशाह और ईशा रिखी की इस सादी शादी की तस्वीरें उनकी मां पूनम रिखी ने शेयर कीं, जिसके बाद एक्ट्रेस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके सफर को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। आइए जानते हैं कौन हैं ईशा रिखी?
कौन है ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं और उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म ‘नवाबजादे’ (Nawabzaade) में भी काम किया है। खबरों के मुताबिक, ईशा रिखी और बादशाह पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
-1774350374188.jpg)
यह भी पढ़ें- टटीरी गाना विवाद! सिंगर बादशाह पंचकूला पुलिस की जांच में शामिल; एक घंटे पूछताछ, सर्कुलर नोटिस वापस
कथित तौर पर बादशाह और ईशा रिखी शादी के बंधन में बंधने से पहले लगभग चार साल तक डेट कर रहे थे। द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा रिखी चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने पंजाबी फिल्म 'जट बॉयज पुट जट्टां दे' से डेब्यू किया था। वह अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'नवाबजादे' में वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनित पाठक के साथ भी नजर आई थीं।
-1774350387309.jpg)
पंजाबी फिल्मों की हिरोइन हैं ईशा
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ मॉडलिंग जगत की भी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्हें फिल्म जट जूलियट में भी देखा गया था, जो उस समय पंजाबी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। ईशा रिखी ने कुछ सबसे बड़ी पंजाबी फिल्मों जैसे हैप्पी गो लकी और अरदास में भी अभिनय किया है और पंजाबी संगीत वीडियो में अभिनय किया है।
-1774350397996.jpg)
बादशाह और ईशा की शादी
सिंगर-रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। न तो बादशाह और न ही ईशा रिखी ने अपनी शादी के बारे में पुष्टि की है, तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज के बाद बादशाह ऑनलाइन चर्चा के केंद्र में हैं, जिससे पता चलता है कि बादशाह ने पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी के साथ शादी कर ली है।
-1774350408928.jpg)
