रैपर बादशाह की सेकेंड वाइफ हैं चंडीगढ़ की मॉडल ईशा रिखी, चार साल के रिलेशनशिप के बाद की शादी; PHOTOS वायरल
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी और रैपर बादशाह ने गुपचुप शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें
-1774424826732_m.webp)
ईशा रिखी और बादशाह ने गुपचुप तरीके से शादी की। फोटो- X
HighLights
ईशा रिखी और बादशाह ने गुपचुप तरीके से शादी की
लाल जोड़े में ईशा, ग्रे कुर्ते में बादशाह दिखे
चार साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने रैपर बादशाह से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब, उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दुल्हन, ईशा रिखी, लाल रंग के ब्राइडल जोड़े में नजर आ रही हैं, जबकि सिंगर बादशाह एक शानदार ग्रे कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। सामने आई तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि बादशाह और ईशा ने अपनी शादी की रस्में अपने घर के अंदर ही पूरी की हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने छह साल पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था, जिसके बाद ईशा रिखी उनकी जिंदगी में आईं। शादी से पहले, इस कपल ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
खास बात यह है कि चंडीगढ़ की रहने वाली रिखी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’ से की थी। उन्होंने वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक के साथ फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था।
हाल ही में, ईशा रिखी को करण औजला द्वारा आयोजित एक कॉन्सर्ट में पलक औजला के साथ पोज देते हुए भी देखा गया था। रिखी का औजला परिवार के साथ काफी गहरा रिश्ता है और वह अक्सर उनके साथ अपनी निजी जिंदगी के पल शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल से यह भी पता चलता है कि वह एक धार्मिक इंसान हैं।
