Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर देती हैं Imran Khan की गर्लफ्रेंड, जानें कौन हैं Lekha Washington?

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 03:01 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता और आमिर खान के भांजे इमरान खान एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल ...और पढ़ें

    कौन हैं लेखा वाशिंगटन (Photo Credit: Instagram)
    कौन हैं लेखा वाशिंगटन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं और दोनों के बीच लॉकडाउन में नजदीकियां बढ़ीं।

    कई बार अभिनेता को लेखा वाशिंगटन के साथ स्पॉट किया गया था। इमरान ने बताया कि उन्होंने लेखा को अपनी एक्स वाइफ अवंतिका से तलाक लेने के काफी टाइम बाद डेट करना शुरू किया था। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं लेखा वाशिंगटन, जिन्हें इमरान खान कर रहे हैं डेट।

    यह भी पढ़ें: Imran Khan: गर्लफ्रेंड को 'घर तोड़ने वाली' कहने पर भड़के इमरान खान, बोले- 'मैं लेखा वाशिंगटन के साथ...'

    एक्ट्रेस हैं लेखा वाशिंगटन

    लेखा वाशिंगटन एक एक्ट्रेस हैं। साल 1999 में उन्होंने साउथ में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और तमिल-तेलुगु की कई फिल्मों में काम किया है। साउथ के अलावा लेखा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'युवा', 'मटरू की बिजली का मंडोला' और 'पीटर गया काम से' समेत कई मूवी शामिल हैं।

    लेखा वाशिंगटन साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक प्रोडक्ट डिजाइनर भी हैं। उन्हें पहली बार साल 2002 में एक मूर्तिकार के रूप में और फिर थिएटर आर्टिस्ट के रूप में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने वीडियो जॉकी में भी अपना करियर बनाया।

    खबरें और भी

    कई विवादों से जुड़ा है नाम

    लेखा वाशिंगटन ने साल 2018 में डायरेक्टर विकास बहल पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करके कही थी। वहीं, एक्ट्रेस ने तमिल स्टार सिंबू पर भी आरोप लगाया था।

    लेखा को लेकर क्या बोले इमरान

    अब हाल ही में इमरान खान ने वोग इंडिया से बातचीत करते हुए यह बताया कि वह और लेखा लॉकडाउन के समय साथ आए थे। दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत शुरू की और फिर उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं।

    यह भी पढ़ें: Imran Khan: इमरान खान ने शेयर किया मजेदार किस्सा, बताया एक लड़की ने उनसे करवाया था ये काम