यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौन हैं Sunjay Kapur की सौतेली बेटी Safira? 30 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद के बीच बदला सरनेम
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर उनकी हजारों करोड़ की संपत्ति के लिए ...और पढ़ें

HighLights
- संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद
- संजय कपूर की तीसरी पत्नी की पहले पति से बेटी हैं सफीरा
- संपत्ति विवाद के बीच सफीरा ने बदला सरनेम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 12 जून को इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया था। संजय कपूर के अचानक निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब इन दिनों उनका परिवार 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चर्चा में है, खासकर उनकी सौतेली बेटी सफीरा (Safira)।
संजय कपूर के निधन के बाद एक सवाल उठ रहा है कि क्या सफीरा को उनकी संपत्ति से हिस्सा मिलेगा या नहीं। इस बीच सफीरा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने बायोलॉजिकल पिता का सरनेम हटाने की खबरों ने प्रॉपर्टी में हिस्सा होने की खबरों को और तेज कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सफीरा कौन हैं।
कौन हैं सफीरा?
सफीरा, संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) की पहली शादी से हुई बेटी हैं। प्रिया सचदेव ने पहले होटल बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से शादी की थी जिनसे उन्हें सफीरा नाम की बेटी हुई। 2017 में प्रिया ने संजय कपूर से शादी की जिसके बाद सफीरा उनके परिवार का हिस्सा बन गईं। मगर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह खबर सही निकली तो सफीरा को अपने पिता विक्रम की संपत्ति से हाथ धोना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- 30 हजार करोड़ के लिए जंग! Karisma Kapoor ने पूर्व पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी में मांगा अपना हिस्सा?
Photo Credit - Instagram
संजय कपूर ने सफीरा को लिया था गोद?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी के बाद सफीरा को कानूनी तौर पर गोद ले लिया था जिससे वह उनकी कानूनी वारिस बन गईं। हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है कि सफीरा अपने पिता विक्रम का सरनेम इस्तेमाल करती थीं। मगर हाल ही में उन्होंने अपने नाम के आगे से 'चटवाल' सरनेम हटा दिया है जिससे उनके संजय कपूर की संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक इसे ऑफिशियल नहीं किया गया है। ऐसे में हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
खबरें और भी
सोना कॉम्स्टर के बोर्ड में शामिल तीसरी पत्नी
ऐसा दावा किया जा रहा है कि सफीरा से पहले हाल ही में उनकी मां और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने भी अपने सरनेम के आगे 'कपूर' लगा लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना नाम प्रिया एस कपूर कर लिया है। ध्यान देने वाली बात है कि वह सोना कॉम्स्टर बोर्ड में शामिल हो गई हैं जिसके चेयरपर्सनल संजय कपूर थे। संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति में अब प्रिया, सफीरा और करिश्मा कपूर के बच्चों को क्या मिलेगा, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।