विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने क्रिकेटर्स से रचाई शादी, क्या आपको है इनके बारे में जानकारी

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 20 Nov 2023 05:37 PM (IST)

World Cup 2023 क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता काफी गहरा है। अक्सर क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेज के अफेयर के किस्से फैंस ...और पढ़ें

इन क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेज संग लिए सात फेरे / फोटो- Instagram
इन क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेज संग लिए सात फेरे / फोटो- Instagram

HighLights

  1. इन एक्ट्रेसेज और क्रिकेटर्स के प्यार को मिली मंजिल
  2. अनुष्का से लेकर अथिया तक , ये हैं भारतीय क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स
  3. इन क्रिकेटर्स-एक्ट्रेसेज ने थामा जीवनभर के लिए एक-दूसरे का हाथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट और मनोरंजन जगत का नाता काफी पुराना है। कई एक्ट्रेसेज क्रिकेटर्स के प्यार में क्लीन बोल्ड हो चुकी हैं। पिछले कई सालों से हम क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेज के रिश्तों के बारे में सुनते आए हैं। हालांकि, कई लोगों के प्यार को मंजिल मिली, लेकिन कुछ रिश्ते शादी के मुकाम तक पहुंचने से पहले ही टूट गए।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर अथिया शेट्टी-केएल राहुल सहित कई ऐसे क्रिकेटर और एक्ट्रेसेज हैं, जो फैंस को सिर्फ कपल गोल्स ही नहीं देते हैं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुःख में भी बड़ी ही मजबूती के साथ खड़े रहते हैं।

हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में भारत को मिली हार के बाद अनुष्का शर्मा-विराट कोहली इसका एक उदाहरण हैं। जब विराट कोहली मैच हारने के बाद उदास हुए, तो अनुष्का ने बड़े ही प्यार से उन्हें गले लगा लिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की आंखें नम हो गयी। आज हम आपको ऐसे ही क्रिकेटर्स और एक्टर की जोड़ी के बारे में बता रहे हैं, जो हमेशा के लिए एक-दूसरे के जीवन साथी बने।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का है, जिन्हें एक आइडियल कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर साल 2017 में इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। विराट-अनुष्का की एक बेटी हैं, जिनका नाम वामिका है और रिपोर्ट्स की मानें तो वह जल्द ही अपनी दूसरी संतान का स्वागत करने वाले हैं।

अथिया शेट्टी- केएल राहुल

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से काफी समय तक छुपा कर रखा, लेकिन इस साल की शुरुआत में 23 जनवरी 2023 को दोनों ने खंडाला में सात-फेरे लिए। अथिया शेट्टी भी अक्सर स्टेडियम में मैच देखने पहुंचती हैं।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: भारत टीम की हार से टूटी अथिया शेट्टी ने शेयर की ये खास फोटो, लिख डाली ऐसी बात

हाल ही में वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए पहुंची थीं, जहां केएल राहुल के अर्धशतक से तो वह खुश हुईं, लेकिन अंत में इंडिया की हार से वह रो पड़ीं।

सागरिका घाटगे- जहीर खान

सागरिका घाटगे शाह रुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से लोकप्रिय हुई थीं। फिल्म में उन्होंने हॉकी टीम की प्लेयर का किरदार निभाया था। सागरिका ने भी साल 2017 में नवंबर के महीने में गुपचुप शादी रचाई थी। हालांकि, बाद में इस कपल ने मुंबई के ताज पैलेस में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने शिरकत की थी।

हरभजन सिंह-गीता बसरा

हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आती है। 5 साल तक एक-दूसरे के साथ ये लोग रिलेशनशिप में रहे। पंजाबी फिल्मों की हसीना ने भारतीय टीम के स्पिन बॉलर पर अपना दिल हारने के बाद साल 2015 में उनसे शादी की। इस कपल की एक बेटी और एक बेटा है।

हेजल कीच-युवराज सिंह

सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आईं हेजल कीच ने भी भारतीय टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ शादी की। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, उसके बाद 30 नवंबर साल 2016 में शादी रचाई। दोनों की शादी हिंदू और सिख रीति-रिवाजो के साथ हुई थी। इंग्लैण्ड से ताल्लुक रखने वालीं हेजल कीच और युवराज सिंह के भी एक बेटा और एक बेटी हैं।

युजवेंद्र चहल- धनश्री वर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिन बॉलर युजवेंद्र चहल ने भी साल 2020 में सबको अपनी धुन पर डांस करवाने वाली कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। धनश्री एक कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ पेशे से एक एक्ट्रेस भी हैं। हालांकि, शादी के 2 साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर तेज रहती हैं।

शर्मिला टैगोर -मंसूर अली खान

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पर अपना दिल हार बैठी थीं। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद साल 1969 में शादी की थी।

मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के तीन बच्चे हैं। सैफ अली खान जहां सबसे बड़े हैं, तो वहीं उनकी दो छोटी बहने सबा अली खान और सोहा अली खान हैं।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: हार कर भी जीती टीम इंडिया, सुनील शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक, फिल्मी सितारों ने यूं किया रिएक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।