Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वो सिंगर जिसपर है मां सरस्वती की कृपा, Toxic स्टार Yash भी हुए फैन; बताया अपना छोटा भाई

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 04:34 PM (GMT+05:30)

    सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' के पहले गाने 'तबाही' की सफलता के लिए गायक विशाल मिश्रा की जमकर तारीफ की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में हैं। टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) एक क्राइम थिलर फिल्म है जिसका पहला गाना तबाही हाल ही में रिलीज हुआ।

    यूट्यूब पर छा चुका है तबाही

    इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने इस रोमांटिक ट्रैक को कंपोज भी किया है। सोशल मीडिया पर इस गाने ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब पर अब तक 40 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

    Yash (10)

    वहीं अब 'टॉक्सिक' स्टार यश ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से मैसेज के जरिए इस गाने में विशाल की मेहनत की तारीफ की है। 'तबाही' फिल्म की एल्बम का पहला गाना है। इससे पहले विशाल ने एक पोस्ट के जरिए यश की तारीफ की थी।

    यश ने की सिंगर की तारीफ

    विशाल की दिल को छू लेने वाली पोस्ट के बाद, 'रॉकिंग यश' ने इंस्टाग्राम पर 'तबाही' की सफलता के लिए सिंगर की तारीफ की है। यश ने एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने कहा कि विशाल के साथ म्यूज़िक बनाना 'किसी जादू से कम नहीं था!'

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-07-12 at 2.03.53 PM (1)

    'टॉक्सिक' स्टार ने अपनी स्टोरी में आगे कहा,'और इस दौरान, मुझे एक छोटा भाई मिला... आप पर साक्षात देवी सरस्वती की कृपा है और आपके टैलेंट का शानदार जलवा तो लोग अब देखना शुरू कर रहे हैं। दुनिया को 'तबाही' देने के लिए आपका शुक्रिया।'

    इस गाने में फैंस को कियारा और यश की केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आई और वे फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- 'तबाही' मचाने आ गया Toxic का पहला सॉन्ग, कियारा और यश के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

    यह भी पढ़ें- 'वो सीन नहीं करूंगा जिसे माता-पिता के साथ...' Toxic के दूसरे टीजर रिलीज के बाद Yash का पुराना बयान वायरल