Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तबाही' मचाने आ गया Toxic का पहला सॉन्ग, कियारा और यश के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:39 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का पहला गाना तबाही मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    टॉक्सिक का पहला गाना रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    टॉक्सिक का पहला गाना रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. टॉक्सिक फिल्म का पहला गाना हुआ आउट

    2. तबाही सॉन्ग में दिखे यश और कियारा आडवाणी

    3. इस दिन थिएटर्स में रिलीज की जाएगी टॉक्सिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेप्रेमियों को अगर किसी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो वह साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड मूवी टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स है। जैसे-जैसे इस बहुचर्चित फिल्म की रिलीज का समय करीब आ रहा है, ठीक वैसे-वैसे मेकर्स की तरफ से इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट दिए जा रहे हैं। 

    अब टॉक्सिक का पहला गाना तबाही (Tabaahi Song) रिलीज किया कर दिया गया है, जिसमें यश और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आइए एक नजर टॉक्सिक के इस नए गीत पर डालते हैं- 

    रिलीज हुआ टॉक्सिक का पहला गाना

    टॉक्सिक (Toxic) का सॉन्ग तबाही पहले मेकर्स की तरफ से अनाउंस कर दिया गया था। इसके फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर भी काफी बवाल मचा था। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने के चलते इसको रिलीज नहीं किया गया था। अब टॉक्सिक का तबाही गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसकों हिंदी सहित, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पेश किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- Toxic की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी ने खोला राज, यश की फिल्म पर कर दी भविष्यवाणी

    toxic (2)

    फिल्म के इस गीत में अभिनेता यश और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इंटीमेट रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। गीत को रिलीज करने की जानकारी टॉक्सिक फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी गई है। जिसमें लिखा गया है- सही और गलत के विचारों से परे, एक मैदान है। मैं आपसे वहीं मिलूंगा- रूमी। 

    खबरें और भी

    इस तरह से मेकर्स की तरफ से टॉक्सिक का ये फर्स्ट सॉन्ग रिलीज किया गया है। कियारा और यश के अलावा इसमें साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की झलक भी देखने को मिल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इस मूवी में किसी गैंगस्टर की ग्रुप का हिस्सा बनीं हैं। 

    टॉक्सिक कब होगी रिलीज

    तमाम रिलीज डेट बदलने के बाद टॉक्सिक की फाइनल रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 28 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है और इसमें यश, कियारा के अलावा हुम कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें- 'वो सीन नहीं करूंगा जिसे माता-पिता के साथ...' Toxic के दूसरे टीजर रिलीज के बाद Yash का पुराना बयान वायरल