Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: इस साल इन 12 एक्ट्रेस को मिला ममता का सुख, एक तो शादी के 6 साल बाद बनी मां

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 08:51 PM (IST)

    बॉलीवुड के गलियारों से पूरे साल कई चटपटी खबरें हम आपके लिए लेकर आए। इस साल बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्मों की बाढ़ आई तो वहीं कई दिल मिले और रिश्ते टूटे भी। ...और पढ़ें

    Year Ender 2024: इन अभिनेत्रियों के घर आया नन्हा मेहमान/ फोटो - Jagran Graphic
    Year Ender 2024: इन अभिनेत्रियों के घर आया नन्हा मेहमान/ फोटो - Jagran Graphic

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण ने सितंबर में दिया था बेटी को जन्म
    2. राधिका आप्टे ने भी बेटी के साथ शेयर की खूबसूरत फोटो
    3. टीवी और बॉलीवुड की ये हसीनाएं 2024 में बनी मां

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल को खत्म होने और नए साल 2025 में कदम रखने के बीच अब चंद दिनों का फासला है। देखते ही देखते ये साल भी निकल गया और आम आदमी से लेकर सितारों तक की जिंदगी में काफी कुछ हुआ। 2024 बॉलीवुड में कुछ सितारों के लिए खुशियां लेकर आया, तो किसी का दिल टूटा। ए आर रहमान से लेकर हार्दिक पांड्या और ईशा देओल सहित कई लोगों की सालों पुरानी शादी टूट गई। 

    हालांकि, इन सबके बीच साल 2024 कई अभिनेत्रियों की जिंदगी में खुशियां भी लेकर आया, क्योंकि किसी को शादी के छह साल बाद, तो किसी को तीन साल बाद मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साल 2024 को खत्म करने के साथ ही चलिए जानते हैं कि किन-किन अभिनेत्रियों का घर बच्चों की किलकारियों से गूंजा और कौन-कौन अपने बच्चों के साथ पहला न्यू ईयर मनाने जा रहा है। 

    अनुष्का शर्मा 

    बॉलीवुड की यमी मम्मी बनने की लिस्ट में सबसे पहला नाम अनुष्का शर्मा का है, जिन्होंने इस साल 15 फरवरी को अपने बेटे का स्वागत किया था। एक्ट्रेस ने बेटे को लंदन में जन्म दिया था। 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी शेयर की थी। अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा। 

    Photo Credit- Instagram 

    यामी गौतम 

    यामी गौतम की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर हर कोई खुश होने के साथ काफी हैरान भी था। फरवरी में आर्टिकल-370 के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने फैंस को अपनी जिंदगी में आने वाली बड़ी खुशी की जानकारी दी थी। अभिनेत्री ने 10 मई 2024 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वेदाविद रखा। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने दिखाई बेटी लारा की पहली झलक, Deepika Padukone ने दुआ के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरा दिल भर आया

    ऋचा चड्ढा 

    इस लिस्ट में तीसरा नाम ऋचा चड्ढा का है, जिन्होंने यामी गौतम के कुछ दिनों बाद ही अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। ऋचा चड्ढा और मिर्जापुर एक्टर अली फजल शादी के तीन साल बाद 16 जुलाई 2024 को माता-पिता बने। एक्ट्रेस को बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने जुनैरा इदा फजल रखा। 

    Photo Credit- Instagram

    दीपिका पादुकोण 

    दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा 29 फरवरी को एक बहुत ही खूबसूरत पोस्ट के साथ की थी। शादी के छह साल बाद एक्ट्रेस मां बनीं। 8 सितंबर को बॉलीवुड की मस्तानी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। उन्होंने और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर इस कपल ने पैपराजी को अपनी बेटी की शक्ल दिखाई। हालांकि, जब दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं, तो उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। 

    Photo Credit- Instagram

    राधिका आप्टे 

    राधिका आप्टे अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से कोसों दूर रखती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस ने कई सालों तक अपनी शादी की कानों-कान किसी को खबर नहीं होने दी। बीते दिनों एक फेस्टिवल को अटेंड करने पहुंचीं राधिका आप्टे रेड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। जहां से फैंस को ये पता लगा था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। 13 दिसंबर को विक्रम वेधा एक्ट्रेस ने बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग करवाते हुए तस्वीर शेयर की थी, जिससे फैंस को जानकारी मिली की एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    अलाना पांडे 

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने 16 मार्च 2023 को अपने लॉन्ग टाइम विदेशी ब्वॉयफ्रेंड से शादी की थी। शादी के 16 महीने बाद ही वह मां बन गईं। उन्होंने इस साल जुलाई 2024 में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने रिवर रखा। अनन्या अपने भांजे के साथ अक्सर फोटोज शेयर करती हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    सोनाली सहगल 

    प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने 7 जून 2023 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आशेष एल सजनानी से शादी की थी। शादी के सवा साल बाद ही एक्ट्रेस ने  बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का जन्म 27 नवंबर 2024 में हुआ था। 

    Photo Credit- Instagram

    नताशा दलाल

    इस साल माता-पिता बनने वालों की लिस्ट में एक नाम बेबी जॉन (Baby John) एक्टर वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल का भी है। काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे नताशा-वरुण ने 24 जनवरी 2021 में करीबियों की मौजूदगी में सात-फेरे लिए थे। शादी के तीन साल बाद इस कपल ने 3 जून 2024 को बेबी गर्ल का स्वागत किया। उनकी बेटी का नाम लारा धवन है। 

    Photo Credit- Instagram

    मसाबा गुप्ता

    इस साल यमी मम्मी बनने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड की फेमस डिजाइनर और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता का भी नाम है। मसाबा ने 27 जनवरी 2023 को एक्टर सत्यदीप मिश्रा से दूसरी शादी की थी। शादी के एक साल के बाद ही 11 अक्टूबर 2024 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की। 

    Photo Credit- Instagram

    अमाला पॉल 

    साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अमला पॉल भी इस साल मां बनीं। उन्होंने इस साल 27 मई को ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की थी। 11 जून 2024 को तमिल-तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री अमाला पॉल ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। आपको बता दें कि अमाला ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी ए.एल. विजय से साल 2017 में टूट गई थी। 

    Photo Credit- Instagram

    देवोलीना भट्टाचार्जी

    सिर्फ बॉलीवुड की अभिनेत्रियां ही नहीं, बल्कि टेलीविजन एक्ट्रेसेज के घर पर भी बच्चों की किलकारियां गूंजी। शहनवाज शेख के साथ साल 2022 में शादी के बंधन में बंधीं 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू ने दो साल बाद नन्हें मेहमान का स्वागत किया।

    Photo Credit- Instagram 

    देवोलीना ने इस साल 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी शेयर की थी। उन्होंने बीते दिनों 18 दिसंबर 2024 को बेबी ब्वॉय का स्वागत किया। 

    युविका चौधरी

    बिग बॉस सीजन 9 के विनर प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी ने भी शादी के छह साल बाद बेबी का स्वागत किया।

    Photo Credit- Instagram

    साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे प्रिंस और युविका के घर 19 अक्टूबर 2024 को नन्ही परी ने जन्म लिया। आपको बता दें कि हाल ही में शादी के इतने सालों बाद युविका और प्रिंस के बीच अनबन की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। 

    यह भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee: 39 साल की उम्र में मां बनीं TV की 'गोपी बहू', दिया बेटे को जन्म