यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Zara Hatke Zara Bachke ने 10 दिनों में कमाए 50 करोड़ तो टीम ने किया सेलिब्रेट, सारा-विक्की ने लूटी महफिल
Zara Hatke Zara Bachke Party सारा अली खान और विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस बीच मेकर्स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Zara Hatke Zara Bachke: सारा अली खान और विक्की कौशल ने जरा हटके जरा बचके के साथ लंब वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। दोनों के पिछले प्रोजेक्टस ओटीटी पर रिलीज किए गए थे। ऐसे में जरा हटके जरा बचके की सफलता सारा और विक्की के लिए जरुरी हो गई थी। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों ने खूब प्रमोशन किया और उनकी मेहनत रंग भी लाई।
जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करते हुए तीन दिनों में ही 35 करोड़ कमा लिए। वहीं, रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए और इसके साथ ही जरा हटके जरा बचके ने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन भी कर लिया।
टीम ने सेलिब्रेट की सक्सेस
जरा हटके जरा बचके की सफलता से गदगद मेकर्स ने बीते दिन एक सक्सेस पार्टी रखी। जहां बॉलीवुड के कई स्टार्स जरा हटके जरा बचके की सफलता को सेलिब्रेट करने पहुंचे।
सारा और विक्की ने लूटी महफिल
जरा हटके जरा बचके की पार्टी से सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे है। एक वीडियो में सारा अली खान और विक्की कौशल पैपराजी के लिए पोज करते हुए नजर आए। सेलिब्रेशन में सारा व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं, जिस पर फिल्म का टाइटल प्रिंटेड था।
View this post on Instagram
विक्की कौशल का लुक
वहीं, विक्की कौशल ब्लैक कलर की हुडी में पहुंचे और उनके आउटफिट पर भी जरा हटके जरा बचके लिखा हुआ था।
View this post on Instagram
ये सितारे भी पहुंचे
जरा हटके जरा बचके की पार्टी में सारा और विक्की के साथ डायरेक्टर लक्ष्मण उतेरकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी पहुंचे। इनके अलावा अभिनेत्री कृति सेनन, तमन्ना भाटिया और वरुण शर्मा समेत कई सेलेब्स भी पहुंचे।
खबरें और भी
View this post on Instagram
फिल्म ने अब तक की कितनी कमाई ?
जरा हटके जरा बचके के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वीकेंड के बाद सोमवार को भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। मंडे टेस्ट में फिल्म ने लगभग 2.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही जरा हटके जरा बचके ने अब तक देशभर में लगभग 56.20 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
View this post on Instagram