Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    52 सालों से पत्नियों का दर्द बयां कर रहा है Zeenat Aman का गीत, लता मंगेशकर की आवाज से बना कल्ट

    Updated: Sun, 17 May 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान पर फिल्माया गया एक पुराना गान आज के दौर की पत्नियों के लिए फेवरेट बना हुआ है। ...और पढ़ें

    जीनत अमान का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    जीनत अमान का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 1974 में रिलीज हुई था ये कल्ट गाना

    2. जीनत अमान पर फिल्माया गया था सॉन्ग

    3. लता मंगेशकर की आवाज ने कराया था हिट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें जीनत अमान का नाम भी शामिल रहता है। अपने शानदार एक्टिंग करियर में जीनत ने एक बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। उनकी इन फिल्मों में कई ऐसे गाने भी रहे, जो अब तक श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचा रहे हैं और ओल्ड इज गोल्ड के तौर पर सुने जाने जाते हैं।

    इसी आधार पर हम आपको जीनत अमान पर फिल्माए गए 52 साल पुराने एक ऐसी गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2026 में पत्नियों का फेवरेट बना हुआ है। उनके इस कल्ट सॉन्ग को गायिका लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है।

    जीनत अमान का गाना बीवियों का फेवरेट

    मौजूदा समय में जो शादीशुदा पुरुष वर्ग दफ्तर जाता है और नौकरी करता है, उनकी बीवियों की यही शिकायत रहती है कि वह घर पर समय नहीं देते हैं और उनके साथ ज्यादा टाइम स्पेंट नहीं करते हैं। इस समस्या को लेकर 1974 में जीनत अमान का गाना रिलीज किया गया था, जिसके बोल थे- हाय हाय ये मजबूरी... (Haye Haye Yeh Majboori)।

    यह भी पढ़ें- 58 साल पुराने Mohammed Rafi के इस गाने से विदेशों में बैठे आशिक भी बहलाते हैं मन, दिल को छू जाते हैं लिरिक्स

    haye haye yeh majboori

    मनोज कुमार और जीनत की फिल्म रोटी कपड़ा और मकान के इस गाने के बीच में एक लाइन ये भी है कि- ''तेरी दो टकिया की नौकरी मेरा लाखों का सावन जाए... ''। जो उन पत्नियों पर फिट बैठती है, जिनके पति उन्हें नौकरी से ज्यादा वैल्यू नहीं देते हैं। खैर ये बात रही गाने के मेल और मिलाप की।

    खबरें और भी

    haye haye yeh majboori (1)

    अब चर्चा की जाए इसकी मेकिंग की तरफ तो सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने हाय हाय ये मजबूरी... को अपनी मधुर आवाज दी थी। सॉन्ग के संगीतकार की कमान लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के हाथों में थी, जबकि इसके गीतकार वर्मा मलिक रहे थे। इस तरह से रोटी कपड़ा और मकान का ये कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग बनकर तैयार हुआ था। कमाल की बात ये है कि आज भी इस गानों को खूब सुना जाता है।

    फिल्म से ज्यादा हिट रहा गाना

    फिल्म रोटी कपड़ा और मकान अपने समय की सबसे चर्चित और शानदार मूवीज में से एक रही थी। लेकिन लता मंगेशकर और जीनत अमान की जुगलबंदी वाले गाने हाय हाय ये मजबूरी... की वजह से इस फिल्म को काफी अधिक लोकप्रियता हासिल हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 57 साल से आशिकों की पहली पसंद बना हुआ है Lata Mangeshkar का ये हिट गाना, बदल गई थी अभिनेत्री की पहचान