Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 अफेयर, पहले पति ने बुरी तरह पीटा, दूसरी शादी बनी जहन्नुम... 70s की बोल्ड बाला ने खोले जिंदगी के काले राज

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:24 PM (IST)

    बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस की जिंदगी तकलीफों से भरी रही। हाल ही में, एक्ट्रेस ने दूसरी शादी में हुई तकलीफों पर बात की है। ...और पढ़ें

    दूसरी शादी बनी जीनत के लिए गलती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दूसरी शादी बनी जीनत के लिए गलती। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बोल्ड हसीना का फिल्मी करियर बहुत शानदार रहा, लेकिन उनकी जिंदगी तकलीफों से भरी रही। पांच अफेयर और दो शादियों के बावजूद उनकी जिंदगी नरक बन गई। यह अभिनेत्री हैं जीनत अमान (Zeenat Aman)। 

    जीनत अमान का नाम कई लोगों से जुड़ा। कभी वह देव आनंद संग रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहीं तो कभी राज कपूर संग उनका नाम जुड़ा। यही नहीं, कुछ खबरों की मानें तो वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि, इन अफवाहों को कभी भी जीनत ने स्वीकार नहीं किया।

    पहले पति ने की थी मारपीट

    जीनत अमान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में संजय खान संग रिश्ते को लेकर रहीं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उस वक्त संजय खान पहले से ही शादीशुदा रिश्ते में थे। दोनों की शादी मात्र एक साल ही चली। कहा जाता है कि एक बार एक होटल रूम में संजय ने जीनत को बुरी तरह पीटा था। उस वक्त उनकी पहली पत्नी भी मौजूद थीं।

    दूसरी शादी पर छलका जीनत का दर्द

    संजय खान से अलग होने के बाद जीनत अमान ने मजहर खान से शादी कीं जिनसे उन्हें दो बच्चे थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने एक बार बताया कि मजहर से शादी भी एक गलती थी। हाल ही में जीनत अमान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी शादी में तकलीफों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "'गवाही' की शूटिंग 1988 में हुई थी। मेरे पहले बेटे अजान के जन्म के दो साल बाद और मेरे दूसरे बेटे जहान के गर्भधारण से ठीक पहले। मेरी जिंदगी के इस मोड़ पर, घरेलू सुख की जो सुनहरी तस्वीर मैंने अपने करियर के शिखर पर रहते हुए अपने मन में बुनी थी, वह अब धुंधली पड़ने लगी थी।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 52 सालों से पत्नियों का दर्द बयां कर रहा है Zeenat Aman का गीत, लता मंगेशकर की आवाज से बना कल्ट

    शादी में पड़ने लगी थी दरारें

    जीनत ने आगे कहा, "शादी और मदरहुड- दोनों ही मेरी जिंदगी में आ चुके थे, लेकिन शादीशुदा रिश्ते में अब दरारें पड़ने लगी थीं। मैं अपनी मां के साथ (अपने नन्हे बेटे अजान को लेकर) दक्षिण बॉम्बे स्थित उनके फ्लैट में रह रही थी, जब अचानक एक दिन मेरे दरवाजे पर एक फिल्म की स्क्रिप्ट आई। यह एक कम बजट वाला 'कोर्टरूम ड्रामा' थी, जो ऐन रैंड के नाटक 'द नाइट ऑफ़ जनवरी 16th' पर आधारित था और निर्माता विवेक वासवानी व पहली बार निर्देशन कर रहे अनंत बलानी ने इसे मेरे सामने बेहद शानदार ढंग से पेश किया था।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

    जीनत अमान ने बताया कि एक बार वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से भागना चाहती थीं और अब स्थिति ऐसी आ गई थी कि वह पर्सनल लाइफ से भागने के लिए मजबूर हो गई थीं। जब उनके पास गवाह फिल्म आई तो उन्होंने एक नई शुरुआत के लिए उसे साइन की। 

    यह भी पढ़ें- 80s की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 46 साल पहले खर्च से 6 गुना ज्यादा की थी कमाई; विदेश में कॉपी हुई फिल्म!