Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zubeen Garg के डेथ सर्टिफिकेट से मौत का कारण चल गया पता, हार्ट अटैक नहीं, इस चीज से गई सिंगर की जान

    Updated: Mon, 22 Sep 2025 12:39 PM (IST)

    Zubeen Garg Death Reason मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का बीते दिनों निधन हो गया। इस वक्त पूरा देश उनके निधन से दंग है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ था क ...और पढ़ें

    सिंगापुर से भेजा गया जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सिंगापुर से भेजा गया जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 19 सितंबर को जुबीन गर्ग को हुआ था निधन
    2. जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट हुआ वायरल
    3. सिंगापुर ने भेजा सिंगर का डेथ सर्टिफिकेट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'या अली' (गैंगस्टर मूवी) और 'दिल तू ही बता' (कृष 3) जैसे चार्टबस्टर बॉलीवुड गाने गा चुके जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने हिंदी के अलावा असमीस समेत कई भाषाओं में अपनी आवाज दी थी। 19 सितंबर को 52 साल की उम्र में उनकी अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

    जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में हुआ। उस वक्त वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। वह सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए गए थे और कॉन्सर्ट से पहले ही यह हादसा हो गया। जुबीन की मौत को लेकर अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं। बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रिवील किया था कि स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहना था, जिसके चलते उनका निधन हुआ।

    जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट आया सामने

    फिर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जुबीन की पत्नी ने खुलासा किया कि स्कूबा डाइविंग के दौरान लाइफ जैकेट न पहनने से नहीं, बल्कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। अब सिंगर का डेथ सर्टिफिकेट सामने आया है जिसमें उनके मौत का कारण लिखा हुआ है। अब असम के सीएम ने फिर से बताया है कि सिंगर की मौत का कारण डूबने से हुई है।

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg की मौत के बाद पत्नी का रोते हुए वीडियो आया सामने, मैनेजर को लेकर बोलीं- 'उनके बिना मैं कुछ...'

    Photo Credit - X

    इस वजह से गई थी जुबीन गर्ग की जान

    एएनआई के मुताबिक, असम के सीएम हिमंत ने कहा, "सिंगापुर हाई कमीशन ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, जिसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है लेकिन यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डेथ सर्टिफिकेट अलग-अलग होते हैं। हम ये दस्तावेज CID को भेजेंगे। असम सरकार के मुख्य सचिव जल्द से जल्द पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पाने के लिए सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं।"

    खबरें और भी

    Photo Credit - X

    फिलहाल, जुबीन गर्ग का शव सिंगापुर से भारत आ गया है। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ सिंगर को अंतिम विदाई दी जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg: सिंगर के निधन पर असम में तीन दिनों का राजकीय शोक, स्कूबा डायविंग करते वक्त हुई थी मृत्यु