Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Box Office Collection Day 3: रविवार को सुनामी लेकर आई 'एनिमल', बंपर उछाल के बाद फिल्म 200 करोड़ के पार

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 11:34 PM (IST)

    Animal Box Office Collection Day 3 एक्शन से भरपूर फिल्म एनिमल ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई की थी लेकिन वीकेंड पर तो तहलका मचा दिया। शनिवार के बंपर क ...और पढ़ें

    तीसरे दिन एनिमल की कमाई में आया बड़ा उछाल। फोटो क्रेडिट- ट्विटर
    तीसरे दिन एनिमल की कमाई में आया बड़ा उछाल। फोटो क्रेडिट- ट्विटर

    HighLights

    1. एनिमल ने तीसरे दिन की बंपर कमाई
    2. रविवार को फिल्म की कमाई में आया उछाल
    3. वीकेंड पर रणबीर कपूर की फिल्म की बल्ले-बल्ले

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Day 3 Collection: साल 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरुआत 'पठान' से हुई और अब ये सिलसिला जारी है। 'गदर 2', 'जवान' और 'टाइगर 3' के बाद बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' तहलका मचा रही है। तीन दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ के पार कमाई कर ली है।

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रणबीर कपूर हीरो और बॉबी देओल विलेन बनकर दर्शकों के दिलों पर छा गए। एक से बढ़कर एक एक्शन सींस से लेकर रोमांस तक, 'एनिमल' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। शानदार ओपनिंग के बाद वीकेंड पर फिल्म ने दमदार कमाई की। 

    रविवार को एनिमल की हुई चांदी

    गैंगस्टर फिल्म 'एनिमल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ के साथ खाता खोला था। फिल्म की कमाई में शनिवार को उछाल आया था, ेलेकिन रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क सुनामी आ गई। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'एनिमल' ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 72.50 करोड़ का कारोबार किया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    यह भी पढ़ें- Animal Box Office Collection: हिंदी ही नहीं, साउथ में भी शोर मचा रहा 'एनिमल', दो दिन में बिजनेस ने छुआ आसमान

    एनिमल ने तीन दिनों में किया इतना कारोबार

    रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' की कमाई की रफ्तार सिर्फ आगे बढ़ी है। फिल्म ने अब तक कुल 203 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। पहले दिन कमाई 63.8 करोड़ था, दूसरे दिन 67.27 करोड़ रहा। तीसरे दिन कमाई में 5 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि, ये सिर्फ शुरुआती आंकड़े हैं। सही नंबर इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। अब देखना होगा कि वीकडेज में फिल्म का क्या हाल होता है।

    खबरें और भी

    बात करें फिल्म की कहानी की तो मूवी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। रणविजय (रणबीर) अपने पिता बलबीर (अनिल कपूर) को अपना इंस्पिरेशन मानता है और उससे इतना प्यार करता है कि एक खरोच आने पर वह दुनिया से लड़ जाता है। रणबीर की पत्नी का किरदार रश्मिका ने निभाया है। वहीं, बॉबी विलेन हैं।

    यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection Day 2: दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, फिल्म ने इतनी कमाई कर हिला डाला बॉक्स ऑफिस