यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal Box Office Collection: हिंदी ही नहीं, साउथ में भी शोर मचा रहा 'एनिमल', दो दिन में बिजनेस ने छुआ आसमान
Animal Box Office Collection Day 2 रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पॉजिटिव रिव्यू ...और पढ़ें

HighLights
- दो दिनों में एनिमल ने क्रॉस किया 100 करोड़
- एनिमल ने हिंदी के अलावा साउथ में भी की तगड़ी कमाई
- एनिमल ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Movie Animal Box Office Collection: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' (Animal) रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चारों ओर सिर्फ 'एनिमल' की ही चर्चा हो रही है। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ क्लैश होने के बावजूद फिल्म बंपर कमाई कर रही है।
गैंगस्टर थ्रिलर 'एनिमल' शुक्रवार (1 दिसंबर 2023) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना से सजी फिल्म में लोगों को पिता और बेटे के अटूट प्यार की कहानी पसंद आई। पहले दिन 'एनिमल' ने जवान फिल्म के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दी और दूसरे दिन भी छप्परफाड़ कमाई का सिलसिला जारी रहा।
यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection Day 2: दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, फिल्म ने इतनी कमाई कर हिला डाला बॉक्स ऑफिस
बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा एनिमल
एक्शन से भरपूर 'एनिमल' ने शुक्रवार को थिएटर्स में आते ही तहलका मचा दिया। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की। सिंगल डे संदीप रेड्डी की फिल्म ने 63 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। नॉन-हॉलीडे और नॉन-फेस्टिवल के बावजूद इतनी कमाई से साफ हो गया था कि वीकेंड पर मूवी का अलग ही जलवा होगा और हुआ भी वैसा ही।
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को वीकेंड का फायदा मिला और शनिवार को कमाई में बंपर उछाल आया। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'एनिमल' ने हिंदी और साउथ में शनिवार यानी दूसरे दिन कुल 67.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 58.37 करोड़ कमाई, जबकि साउथ में 8.90 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिनों में फिल्म ने 131.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
बात करें 'एनिमल' के वर्ल्डवाइड की तो फिल्म ने दो दिनों के अंदर दुनियाभर में कुल 236 करोड़ का कारोबार किया है। पहले दिन की कमाई 116 करोड़ थी। जिस स्पीड से फिल्म आगे बढ़ रही है, लगता है कि मूवी रविवार तक 300 करोड़ पार कर लेगी।