यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal Overseas Collection: नॉर्थ अमेरिका में चला Ranbir Kapoor की 'एनिमल' का सिक्का, इतने मिलियन हुआ कलेक्शन
Animal North America Collection भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एनिमल की कमाई की तूती बोल रही है। ओवरसीज कलेक्शन के मामले में एनिमल ने अपनी छाप छोड़ते ...और पढ़ें

HighLights
- नॉर्थ अमेरिका में 'एनिमल' ने मचाया गदर
- विदेशों में एनिमल की शानदार कमाई जारी
- उत्तर अमेरिका में किया इतना कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal North America Box Office Collection: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें रणबीर कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय में फिल्म 'एनिमल' को लेकर रणबीर कपूर की एक्टिंग की काफी प्रशंसा हो रही है। यही कारण है जो 'एनिमल' की सफलता का शोर पूरी दुनिया में मच रहा है।
भारत के अलावा विदेशो में भी 'एनिमल' अपनी शानदार कमाई की छाप छोड़ रही है। इस बीच नॉर्थ अमेरिका में इस मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आकंड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि नॉर्थ अमेरिका में रणबीर की इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
नॉर्थ अमेरिका में 'एनिमल' ने काटा गदर
इन दिनों फैंस पर रणबीर कपूर की 'एनिमल' का खुमार चढ़ा हुआ है। फिल्म में एक्टर का हिसंक रूप हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। आलम ये है कि देश-विदेश तक लोगों को रणबीर कपूर का वायलेंट अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है जो 'एनिमल' हर तरफ धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।
इस बीच मेकर्स की ओर से ट्विटर पर 'एनिमल' के नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए गए हैं। जिसके अनुसार अब तक इस मूवी ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 8.6 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई कर ली है।
खबरें और भी

भारतीय मुद्रा के अनुसार 'एनिमल' की कमाई का ये आंकड़ा करीब 71 करोड़ 66 लाख 26 हजार 800 रुपये के आस-पास होता है। इससे ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि नॉर्थ अमेरिका में 'एनिमल' के बंपर कलेक्शन का सिक्का बखूबी चला है। फैंस की तरफ से उत्तर अमेरिका में 'एनिमल' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार करेगी 'एनिमल'
विदेशों में बंपर कमाई के चलते रिलीज के छठे दिन रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' 500 करोड़ के कलेक्शन का जादुई आंकड़ा पार करेगी। 5वें दिन तक 'एनिमल' ने दुनियाभर में 481 करोड़ का का शानदार कारोबार कर लिया है। ऐसे में छठे दिन ये मूवी बड़ी ही आसानी से 500 करोड़ का माइलस्टोन छू लेगी।