Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Worldwide Collection: दुनियाभर में 'एनिमल' का भौकाल, वर्ल्डवाइड छूआ कमाई का ये जादुई आंकड़ा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 12:19 PM (IST)

    Animal Worldwide Box office Collection फिल्म एनिमल के बारे में इस समय काफी बातें की जा रही हैं। जिस तरह से ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गदर ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड छाई रणबीर कपूर की एनिमल (Photo Credit-Twitter)
    वर्ल्डवाइड छाई रणबीर कपूर की एनिमल (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. 'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड छूआ 500 करोड़ का आंकड़ा
    2. दुनियाभर एनिमल ने मचाई धूम
    3. रणबीर कपूर की फिल्म ने वर्ल्डवाइड मचाया गदर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Animal Worldwide Collection: बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' की तूती इस समय पूरी दुनिया में बोल रही है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसके चलते ये मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है।

    इस बीच 'एनिमल' ने ग्लोबली कमाई के मामले में एक जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। जिसका अंदाजा आप इस फिल्म के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन से आसानी से लगा सकते हैं।

    'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड छूआ 500 करोड़ का आंकड़ा

    इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' का दबदबा वर्ल्डवाइड भी कायम है। हर रोज इस मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में कमाई का ये सिलसिला रिलीज के छठे दिन भी बरकरार रहा है, जिसकी वजह से 'एनिमल' की चर्चा हर तरफ हो रही है।

    इस बीच 'एनिमल' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने निकल कर आ रहे हैं। मेकर्स ने गुरुवार को 'एनिमल' के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी को देते हुए बताया है कि इस मूवी ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    जिसकी वजह से अब इस मूवी की टोटल ग्लोबल कमाई 527.6 करोड़ की हो गई है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि रणबीर कपूर का हिसंक रूप किस हद तक फैंस को पसंद आ रहा है।

    वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ग्राफ- 

    • पहला दिन- 116 करोड़
    • दूसरा दिन- 120 करोड़
    • तीसरा दिन- 120 करोड़
    • चौथे दिन- 69 करोड़
    • पांचवे दिन- 56 करोड़
    • छठे दिन- 46.60 करोड़

    ओवरसीज 'एनिमल' ने छापे इतने नोट

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन के इतने बड़े अमाउंट में ओवरसीज कलेक्शन ने अहम भूमिका अदा की है। विदेशों में 'एनिमल' को फैंस ने काफी सराहा है, जिसके चलते ओवरसीज कमाई के मामले में रणबीर कपूर की इस फिल्म ने गजब का प्रदर्शन किया है। गौर करें 'एनिमल' के ओवरसीज कलेक्शन की तरफ तो इस मूवी ने अब तक विदेशो में 150 करोड़ आंकड़ा पार कर लिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Animal: सलोनी बत्रा ने मना टॉक्सिक है 'एनिमल' में रणबीर कपूर का किरदार, कहा- 'दर्शक की भी अपनी जिम्मेदारी है'