Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Worldwide Collection Day 7: चीते की रफ्तार से दौड़ी 'एनिमल', 'टाइगर 3' के बाद अब ये फिल्म बनेगी शिकार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 02:02 PM (IST)

    Animal Worldwide Collection Day 7 Box Office रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ा रही है। इस फिल्म ने छह दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड 500 ...और पढ़ें

    एनिमल ने वर्ल्डवाइड 8 दिनों में कर डाली इतनी कमाई / फोटो- Instagram
    एनिमल ने वर्ल्डवाइड 8 दिनों में कर डाली इतनी कमाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. टाइगर 3 के बाद अब इस फिल्म के पीछे पड़ा 'एनिमल'
    2. वर्ल्डवाइड 'एनिमल' ने एक हफ्ते में कर डाली इतनी कमाई
    3. रणबीर कपूर-बॉबी देओल की फिल्म ने उड़ाया बॉक्स ऑफिस का गर्दा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर-बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उससे अन्य बॉलीवुड फिल्मों पर खतरा मंडराने लगा है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की इंडिया में कमाई तो धुआंधार है ही, लेकिन दुनियाभर में इस फिल्म की रफ्तार चीते की तरह तेज है।

    रणबीर कपूर की फिल्म ने बुधवार को लगभग दुनियाभर में 527.6 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को दुनियाभर में कमाई के मामले में पछाड़ दिया था।

    अब 'एनिमल' के गुरुवार तक के कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं, जिसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि टाइगर 3 के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' इस फिल्म का शिकार कर सकता है।

    सात दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 'एनिमल' ने की इतनी कमाई

    रणबीर कपूर-बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' एक तरफ खूब नोट छाप रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर के किरदार को 'मिसोज्निस्ट' और 'प्रॉब्लमेटिक' बताते हुए सोशल मीडिया पर कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि, जो भी हो फिल्म को इसका बॉक्स ऑफिस पर पूरा-पूरा फायदा मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Animal Day 6 Box Office Collection: बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी 'एनिमल', छठे दिन किया छप्पर फाड़ कलेक्शन

    एनिमल के गुरूवार तक के वर्ल्डवाइड आंकड़ें टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किये हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में गुरूवार तक 563 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया है। इस मूवी ने एक दिन में तकरीबन 35.7 करोड़ के आसपास सिंगल डे वर्ल्डवाइड कमाई कर डाली है।

    एनिमल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 7 डेज-

    पहला दिन 116 करोड़
    दूसरा दिन 120 करोड़
    तीसरा दिन 120 करोड़
    चौथे दिन 69 करोड़
    पांचवे दिन 56 करोड़
    छठे दिन 46.60 करोड़
    सातवें दिन 35.7 करोड़ रुपए 
    टोटल 1 वीक 'एनिमल' कलेक्शन 563.3 करोड़ रुपए

    ओवरसीज पहुंचा 'एनिमल' का इतना कलेक्शन

    ओवरसीज 'एनिमल' का कलेक्शन अब तक 160 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। रणबीर कपूर-बॉबी देओल की फिल्म ने 'रॉकी और रानी से प्रेम कहानी' से लेकर 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पहले ही मात दे दी है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि सलमान खान की टाइगर 3 ने दुनियाभर में 467 करोड़ की टोटल कमाई की है, जिसे एनिमल ने 2 दिन पहले बीट किया है। जिस रफ्तार से एनिमल बॉक्स ऑफिस पर आगे निकल रही है, उसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का अगला शिकार सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' है, जिसने दुनियाभर में 691 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

    यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection: दुनियाभर में 'एनिमल' का भौकाल, वर्ल्डवाइड छूआ कमाई का ये जादुई आंकड़ा