Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Article 370 Box Office: 'आर्टिकल 370' ने 9वें दिन कमाई के मामले में पकड़ी रफ्तार, 50 करोड़ से महज चंद कदम दूर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:08 PM (GMT+05:30)

    Article 370 Day 9 Collection बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। कम ...और पढ़ें

    आर्टिकल 370 की कमाई में आया उछाल (Photo Credit-Instagram)
    आर्टिकल 370 की कमाई में आया उछाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. आर्टिकल 370 ने 9वें दिन किया शानदार प्रदर्शन
    2. यामी गौतम फिल्म 50 करोड़ के करीब
    3. फैंस को पसंद आई आर्टिकल 370

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Box Office Collection: डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' इन दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के पहले सप्ताह में इस फिल्म ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया गया है।

    फर्स्ट वीक में 'आर्टिकल 370' की कमाई की सिलसिला काफी मजबूती से आगे बढ़ा है और दूसरे हफ्ते में भी ये कारवां जारी है। इस बीच 'आर्टिकल 370' के 9वें दिन के कलेक्शन के आंकडे़ सामने आ गए हैं, जिनसे ये मालूम पड़ रहा है कि यामी गौतम की इस मूवी की कमाई में उछाल आया है।

    दूसरा शनिवार 'आर्टिकल 370' के लिए शानदार

    रिलीज के पहले दिन से 'आर्टिकल 370' कमाई के मामले में अच्छी पकड़ बनाए हुए है। ओपनिंग वीकेंड के बाद से ये आकलन लगाए जा रहे थे कि यामी गौतम की ये फिल्म पिछड़ती हुई नजर आएगी, लेकिन ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते फिल्म ने शानदार तरीके से कारोबार कर के दिखाया है।

    रिलीज के 9वें 'आर्टिकल 370' के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक दूसरे शनिवार को यामी गौतम और अरुण गोविल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। शुक्रवार की तुलना में आज 'आर्टिकल 370' की कमाई दोगुनी रही है, जोकि काबिल ए तारीफ है।

    खबरें और भी

    50 करोड़ के करीब 'आर्टिकल 370'

    9वें दिन 'आर्टिकल 370' की कमाई में आए उछाल से फिल्म के टोटल कलेक्शन में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसकी मदद से अब 'आर्टिकल 370' का कुल कारोबार नेट 47 करोड़ हो गया है।

    ऐसे में अब यामी गौतम की ये फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से महज 3 करोड़ पीछे है। रविवार को ये फिल्म इस नंबर्स को भी आसानी से पार कर लेगी। कम बजट में बनी इस फिल्म के लिए ये कलेक्शन काफी असरदार माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- Article 370 Collection: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का चार्म नहीं हुआ फीका, 8 दिनों में कर डाली इतनी सॉलिड कमाई