यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Article 370 Box Office Day 21: आर्टिकल 370 पर 'शैतान' ने लगाया ग्रहण, घिसट-घिसटकर गुरुवार को हुई इतनी कमाई
Yami Gautam की फिल्म Article-370 के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी कमाई करने में पसीने छूट रहे हैं। अजय देवगन की Shaitaan ने रिलीज के साथ ही आर्टिकल-370 ...और पढ़ें

HighLights
- आर्टिकल-370 पर लग चुका है ग्रहण
- शैतान ने निकाल दिया आर्टिकल-370 का दम
- गुरुवार को सिंगल डे पर आर्टिकल-370 के लिए इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम(Yami Gautam) और प्रियामणि स्टारर फिल्म आर्टिकल-370 बॉक्स ऑफिस पर अपना दम तोड़ते हुए नजर आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए 21 दिन हो चुके हैं।
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी हुई थी, लेकिन 20 दिन बाद ही अजय देवगन (Ajay Devgn) की मूवी शैतान ने इस फिल्म पर ऐसा ग्रहण लगाया है, जिसकी वजह से अब फिल्म को पाई-पाई कमाने में दिक्कत हो रही है।
शैतान के बाद अब योद्धा भी बॉक्स ऑफिस ( Box Office) के मैदान में उतर गया है, जिसकी वजह से गुरुवार को आर्टिकल-370 का कलेक्शन और भी ज्यादा गिर गया है।
गुरुवार को आर्टिकल-370 की बिगड़ी हालत
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल-370 को अब कमाई करने में काफी मुश्किल हो रही है। इस फिल्म ने बुधवार को जहां बड़ी ही मुश्किल से 9 लाख का बिजनेस किया था, तो वहीं गुरुवार को इस मूवी का कलेक्शन और भी बुरी तरह से लुढ़क गया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ने गुरुवार को महज 8 लाख का बिजनेस ही किया है।
यह भी पढ़ें: Article 370 Box Office Day 20: शैतान निगल गया आर्टिकल-370 का पूरा बिजनेस, 20 दिनों में निकल गया फिल्म का दम
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल-370 ने टोटल 69 करोड़ का बिजनेस किया है। 21 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के कमाई का ग्राफ जिस रफ्तार से गिरा है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मूवी का दम कभी भी निकल सकता है।
खबरें और भी
आर्टिकल-370 बॉक्स ऑफिस 21 डेज बिजनेस
| वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 95 करोड़ रुपए |
| इंडिया नेट कलेक्शन | 69 करोड़ रुपए |
| इंडिया ग्रॉस कलेक्शन | 80.45 करोड़ रुपए |
| गुरुवार डे 21कलेक्शन | 8 लाख रुपए |
आर्टिकल-370 वर्ल्डवाइड भी नहीं कमा पाई 100 करोड़
आर्टिकल-370 की कमाई इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी थमती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म ने कुछ दिनों पहले 95 करोड़ की दुनियाभर में कमाई की थी, लेकिन अब फिल्म जिस तरह से लुढ़की है, इस मूवी के लिए 100 करोड़ दुनियाभर में भी कमाना मुश्किल होता हुआ दिखाई दे रहा है।
आर्टिकल-370 एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें NIA एजेंट बनकर यामी गौतम दमदार एक्शन दिखाती हुई नजर आ रही हैं। ये फिल्म कश्मीर से आर्टिकल-370 को हटाने की वजह को विस्तार से बताती है।