ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Awarapan 2, सोमवार को हुई धनवर्षा से कलेक्शन में आया उछाल
अभिनेता इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 इन दिनों थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वर्ल्डवाइड आवारापन 2 ने मचाया धमाल
वीक डे में भी नहीं थमी बंपर कमाई
4 दिन इतना हुआ ग्लोबल कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए मजबूर कर रही है तो वह अभिनेता इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 है। रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते कमाई के मामले में भी आवारापन 2 (Awarapan 2) ने अपनी छाप छोड़ी है।
इसका अंदाजा आप रिलीज के चौथे दिन हुई आवारापन 2 की ग्लोबली कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जो डबल डिजिट में रही है। आइए जानते हैं कि अब तक इमरान की इस मूवी ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
चौथे दिन आवारापन 2 का धमाका
वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली आवारापन 2 के सामने मंडे टेस्ट की बड़ी चुनौती थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि इमरान हाशमी की ये फिल्म वीक डे की शुरुआत में धीमी पड़ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, सोमवार को Emraan Hashmi की फिल्म ने छापे करोड़ों

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बेशक रिलीज के चौथे दिन आवारापन 2 के कलेक्शन में 64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन आंकड़ा इतने खराब नहीं हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया जाएगा। गौर करें आवारापन 2 के रिलीज के चौथे दिन के ग्लोबली कलेक्शन की तरफ तो वह 13 करोड़ से अधिक रहा है।

जो वर्किंग डे के आधार पर कमाई का एक मजबूत आंकड़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही अब आवारापन 2 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130 करोड़ के पार पहुंच गया है।
जिस तरह से फिलहाल इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। उसको देखते हुए ये कहा जा सकता है कि रिलीज के पहले सप्ताह को पूरा करने तक ये रोमांटिक मूवी 200 करोड़ के ग्लोबली कलेक्शन के करीब पहुंच सकती है।
इमरान हाशमी के करियर की सबसे सफल फिल्म
लगभग पिछले 23 सालों से बतौर अभिनेता इमरान हाशमी हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। लेकिन सही मायनों में असली सफलता उनको आवारापन 2 के जरिए मिली है। ये पहला मौका है कि इमरान की किसी सोलो फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। जिस हिसाब से मूवी की कमाई की लय बरकरार है, उसको मद्देनजर रखते हुए आवारापन 2 उनके करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन सकती है।
