विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 Collection Day 4: ये क्या हो गया! मंडे टेस्ट में बदल गई 'बागी 4' की चाल, क्या मूवी कर पाई बड़ा कमाल?

Published: Mon, 08 Sep 2025 08:40 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 (Baaghi 4) का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन शुरुआती दिनों में अच्छा रहा। फिल्म ने पहले ...और पढ़ें

बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)
बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  2. मंडे टेस्ट में कैसा रहा टाइगर श्रॉफ की फिल्म का हाल
  3. 50 करोड़ से कितनी दूर है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिल्मों के सीक्वल लगातार बनते हैं। कुछ बेहतरीन मूवीज के अपकमिंग पार्ट का लोगों को इंतजार होता है, तो कुछ को बनाकर मेकर्स को पछताना पड़ता है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी ज्यादा बज देखने को मिला। बागी की सीक्वल फिल्म ने पहले वीकेंड को पूरा कर लिया है। ऐसे में अंदाजा लग गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस की दौड़ में कहां तक पहुंच पाएगी।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 12 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इन दिनों रिलीज हुई कई फिल्मों की तुलना में बागी 4 को सही शुरुआत मिली। शुक्रवार को रिलीज होने के बाद मूवी की कमाई का आंकड़ा रविवार तक रफ्तार पकड़ता है, लेकिन इस फिल्म के मामले में ऐसा होता नजर नहीं आया। आइए जानते हैं कि चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट में मूवी का कैसा हाल रहा?

बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्मी दुनिया में किसी भी मूवी की सफलता का अंदाजा उसके कलेक्शन से लगाया जाता है। बागी 4 का प्रदर्शन शुरुआती दिनों में तारीफ के काबिल रहा। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की कमाई की, तो रविवार को आंकड़ा 10 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई के ग्राफ में गिरवाट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- OMG! 'बागी 4' से न सही, घर बेचकर मालामाल हो गए Tiger Shroff, इतने करोड़ में बेचा 7 साल पुराना अपार्टमेंट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सोमवार यानी चौथे दिन बागी 4 ने 2.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस आंकड़े में सुबह तक बदलाव हो सकता है। फिल्म की कमाई के आंकड़े की तुलना शुरुआती दिनों से करें, तो कहना लाजमी होगा कि फिल्म में भारी गिरावट आई है। आगामी दिनों में अंदाजा लग पाएगा कि मूवी कितनी कमाई कर पाती है। वैसे सोमवार को लोगों की छुट्टी नहीं होती है, तो ऐसे में सिनेमाघरों में कम संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचते हैं।

Photo Credit- IMDb

50 करोड़ से कितनी दूर है टाइगर श्रॉफ की फिल्म?

टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ने तीन दिनों के अंदर 33.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर सही रफ्तार से फिल्म चलेगी, तो आगामी कुछ दिनों के अंदर या इस सप्ताह में ही 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। वीकडे में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है, वह सबसे ज्यादा महत्व रखने वाला है, क्योंकि वीकेंड पर फिल्म ने अभी तक अच्छी कमाई की है।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 OTT: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर मचाएगी तबाही, इतने करोड़ में डील हुई फिक्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।