Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ऑब्सेशन' और 'हॉन्टेड 3डी' के बीच भारत में रिलीज हुई 2200 करोड़ी Horror Film, दो दिन में किया धांसू कलेक्शन

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 03:46 PM (IST)

    Obsession और हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट की धांसू कमाई के बीच भारत में एक और डरावनी फिल्म रिलीज हो गई है जो पहले ही 2200 करोड़ से ज्यादा कमाई करके बै ...और पढ़ें

    हॉरर फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    हॉरर फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 15 दिन बाद भारत में रिलीज हुई हॉरर फिल्म

    2. हॉरर फिल्म ने दुनियाभर में किया धांसू कलेक्शन

    3. ऑब्सेशन को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहले भूत बंगला, ऑब्सेशन और फिर हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट... 2026 में बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। अब इस रेस में एक और फिल्म शामिल हो गई है, जिसने पहले दुनियाभर में धांसू कमाई की और अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ गई है।

    यह फिल्म ऑब्सेशन के साथ ही सिनेमाघरों में आई और विदेशी बाजारों में खूब पैसा कमाया। अब भारी डिमांड के बाद यह फिल्म भारत में भी आ गई है और आते ही इस फिल्म ने कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ स्टारर मूवी 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी' के सीक्वल पर भारी पड़ गई।

    बैकरूम्स ने दुनियाभर में किया करोड़ों का कलेक्शन

    2026 की ये डरावनी फिल्म है बैकरूम्स (Backrooms) है जो इसलिए भी काफी चर्चा में है क्योंकि इस टॉप रेटेड हॉरर फिल्म को 20 साल के यूट्यूबर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर केन पार्सन्स (Kane Parsons) ने बनाया है। अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ केन ने धमाल मचा दिया। यह फिल्म पहले 29 मई को विदेशों में रिलीज हुई थी और इसने 240 मिलियन डॉलर यानी 2200 करोड़ रुपये के पार कमाई कर डाली। 

    ve

    भारत में बैकरूम्स ने कितना कलेक्शन किया?

    अब 12 जून को यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 6 फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर आने के बावजूद इस फिल्म ने करोड़ों में कारोबार किया। सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन बैकरूम्स ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई 1.15 करोड़ रुपये थी। दो दिनों में फिल्म ने 2.81 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खर्च 9 करोड़, कमाई 1400 करोड़... लो बजट की Horror Film ने दुनियाभर में काटा गदर; हॉलीवुड पर भारी पड़ा यूट्यूबर

    Backrooms

    क्या है फिल्म की कहानी?

    यह फिल्म केन की वेब सीरीज पर आधारित है और बैकरूम्स क्रीपीपास्ता से प्रेरित है। फिल्म में फर्नीचर स्टोर के मालिक क्लार्क (चिवेटेल एजियोफोर) और उनकी थेरेपिस्ट मैरी (रेनेट रेन्सवे) को स्टोर के बेसमेंट से एक ऐसी जगह का पता चलता है जो कभी न खत्म होने वाली अजीब और खाली जगहों (लिमिनल स्पेस) से बनी है। इसमें मार्क डुप्लास, फिन बेनेट और लुकिता मैक्सवेल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- The Backrooms: अनंत कमरों की वो खौफनाक भूलभुलैया, 20 साल के लड़के ने डायरेक्ट की हॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म