Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Miyan Chote Miyan ले सकती है तगड़ी ओपनिंग? एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई से Maidaan को चटाई धूल

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 08:14 AM (IST)

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्शन के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस मूवी को अली अब्बास जफर ...और पढ़ें

    'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' एडवांस बुकिंग
    'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' एडवांस बुकिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan vs Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking: इस ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का संगम होते देखने को मिलेगा। अजय देवगन की 'मैदान' और अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। 

    दोनों मूवीज को लेकर सोशल मीडिया पर बज बरकरार है। एक फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है, तो दूसरी एक्शन एंटरटेनर। 'शैतान' के बाद 'मैदान' अजय देवगन की इस साल की दूसरी फिल्म होगी। जबकि, अक्षय और टाइगर इस साल की अपनी पहली मूवी के साथ ही एक दूसरे के साथ ही पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

    कितना हुआ एडवांस बुकिंग कलेक्शन?

    दोनों फिल्मे एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। लेकिन इसी के साथ दोनों एक दूसरे को टक्कर भी दे रही हैं। पहले दिन के दोपहर तक के आंकड़ों में 'मैदान' फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से आगे थी। वहीं, रविवार सुबह जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें 'बड़े मियां छोटे मियां' आगे निकल चुकी है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की 'मैदान' की 7693 टिकटें बिक चुकी हैं। फर्स्ट डे के लिए फिल्म का कलेक्शन 16 लाख रुपये हो गए हैं। हालांकि, फिल्म की इतनी टिकटें 2638 शोज के लिए बिकी हैं।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं Hans Zimmer जो रणबीर कपूर की 'रामायण' से करेंगे डेब्यू, इन फिल्मों के लिए जीत चुके हैं ऑस्कर

    'बड़े मियां छोटे मियां' में दर्शकों ने दिखाई दिलचस्पी

    अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' की 9486 टिकटें बिक चुकी हैं। यह तब है, जब फिल्म को 2630 शो मिले हैं। हालांकि, इतने ही आंकड़ों में फिल्म ने कमाई भी अच्छी की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 27 लाख तक का बिजनेस कर डाला है। फिल्म IMAX 3D में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Maidaan' से 'Bade Miyan Chote Miyan' के चारों खाने चित्त करेंगे अजय देवगन, तगड़ी ओपनिंग के लिए फिल्म तैयार!