Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BMCM Day 11 Box Office: 'बड़े मियां छोटे मियां' को छुट्टी का मिला भरपूर फायदा, रविवार की कमाई में जबरदस्त उछाल

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 09:59 PM (IST)

    एक्शन सीन करने में परफेक्ट Akshay Kumar और Tiger Shroff की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को अजय देवगन की मैदान से टक्कर मिलती दिखी है। हालांकि इसमें बाज ...और पढ़ें

    'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 11: अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' एक्शन और थ्रिलर का भरपूर डोज लेकर हाजिर हुई है। ईद पर रिलीज हुई इस मूवी को अजय देवगन की 'मैदान' ने काफी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन 'बड़े मियां छोटे मियां' ने बाजी मार ही ली।

    'बड़े मियां छोटे मियां' का ओपनिंग वीक शानदार रहा। फिल्म ने बहुत ज्यादा नंबर्स से कमाई तो नहीं की, लेकिन पहले वीक में 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं, रिलीज के दूसरे शनिवार फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखी गई, लेकिन रविवार को इसने ट्रैक पर वापसी की है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के 11वें दिन की रिपोर्ट सामने आ गई है।

    'बड़े मियां छोटे मियां' ने रविवार को कमाए इतने करोड़

    ये फिल्म कोर्ट मार्शल की सजा पा चुके दो जवान कैप्टन फिरोज उर्फ फ्रेडी (अक्षय कुमार) और कैप्टन राकेश उर्फ रॉकी (टाइगर श्रॉफ) की कहानी है। फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीन में वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। बजट के लिहाज से ये फिल्म इस साल की और इस महीने की भी अब तक की सबसे बड़ी मूवी बताई जा रही है। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जो बज था, उस लिहाज से इसका कलेक्शन उस उम्मीद तक नहीं पहुंच पाया है।

    इस बीच 'बड़े मियां छोटे मियां' के रविवार का कलेक्शन सामने आया है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे संडे 2.3 करोड़ तक की कमाई की है। जबकि, शनिवार को फिल्म की कमाई 1.75 करोड़ तक सीमित रह गई थी। इस लिहाज से फिल्म का टोटल बिजनेस 55.35 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी

    मानुषी छिल्लर के एक्शन की हुई वाहवाही

    'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म एक्शन सीन से भरपूर फिल्म है। मूवी में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर ने भी स्टंट सीन परफॉर्म किए हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनके एक्शन सीन्स ने लोगों को इम्प्रेस किया है। फिल्म रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने भी मानुषी के एक्शन सीन स्किल्स की तारीफ की थी।

    यह भी पढ़ें: BMCM Day 10 Box Office: फाइनली बड़े मियां छोटे मियां को मिली राहत, 10वें दिन कमाई में कर डाला इजाफा