बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचाने को तैयार हैं Sunny Deol, एडवांस बुकिंग में छाई Batwara 1947
अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग शानदार तरीके से चल रही है।

बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग जारी
इतने हजार टिकटों की हुईं बुकिंग
इस दिन रिलीज होगी बंटवारा 1947
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) बहुत जल्द चर्चित फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आएंगे। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली बंटवारा 1947 (Batwra 1947) चर्चा लंबे समय से चल रही है।
हाल ही में इस मूवी की एडवांस बुकिंग को ओपन किया गया है। जिसमें सनी की ये पीरियड ड्रामा अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि बंटवारा 1947 की अब तक कितनी टिकटें सेल हो चुकी हैं।
बंटवारा 1947 एंडवास बुकिंग डिटेल्स
बीते रविवार देर रात को मेकर्स की तरफ से बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग विंडो को ओपन किया गया। तब से लेकर अब तक सनी देओल की फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और धड़ल्ले से बंटवारा 1947 की टिकटों की एडवांस बुकिंग हो रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले अब तक बंटवारा 1947 की 24258 टिकटों की सेल हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 और Awarapan 2 किसके सिर सजेगा जीत का ताज? रिलीज से पहले ये एक्टर बना कमाई में 'बाजीगर'

जबकि बात की जाए भारत में सभी भाषाओं में ग्रॉस बुकिंग की तरफ तो आंकड़ा 67 लाख के करीब है। मालूम हो कि बंटवारा 1947 को इंडियन सिनेमाघरों में 5545 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा चर्चा की जाए नेट ब्लॉक सीट्स के आधार फिल्म की एडवांस कमाई की तरफ तो वह आंकड़ा 2.3 करोड़ से अधिक का है।
Har insaan ka pehla mazhab MAA hai.#Batwara1947Trailer Out Now! #Batwara1947 Releasing this partition day, 14th August onwards in Cinemas Worldwide. pic.twitter.com/l83lXdNCXt
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) July 28, 2026
लेकिन इन आंकड़ों में आने वाले दिनों तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि साल 2023 में आई सनी देओल की गदर 2 को लेकर भी ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। लेकिन बाद में गदर 2 ने ऐसा कमाल किया कि 525 करोड़ के बिजनेस के साथ सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई।
आवारापन 2 से होगी टक्कर
सनी देओल बंटवारा 1947 की राह आसान नहीं होने वाली। 14 अगस्त को इस मूवी के साथ-साथ अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को भी थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर सनी की फिल्म को कड़ी टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद है।

