विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर लौट आया पुराना Sunny Deol, पांचवें दिन Batwara 1947 की कमाई में आया उछाल

Updated: Wed, 19 Aug 2026 08:50 AM (IST)

अभिनेता सनी देओल की बंटवारा 1947 ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें दिन वापसी की है।

बंटवारा 1947 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बंटवारा 1947 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सनी देओल की फिल्म ने किया कमाल

  2. पांचवें दिन कमाई में आया उछाल

  3. बंटवारा 1947 का कलेक्शन बढ़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) इस साल की दूसरी फिल्म बंटवारा 1947 लेकर आए हैं, जिसे बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्रिटिक्स की तरफ से तो इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, लेकिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 (Batwara 1947) अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। 

लेकिन रिलीज के पांचवें दिन बंटवारा 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है और फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि सनी देओल की मूवी ने मंगलवार को कितना कारोबार किया है।

बंटवारा 1947 ने पांचवें दिन किया कमबैक

सनी देओल को बॉक्स ऑफिस का किंग भी कहा जाता है। जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो ज्यादातर वह ताबड़तोड़ कमाई करती है। लेकिन बंटवारा 1947 के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला और धीमी शुरुआत के बाद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई।

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 ने बचाई सनी देओल की लाज, मंडे टेस्ट में ग्लोबली कमाए इतने करोड़

batwara 1947 worldwide collection

लेकिन रिलीज के पांचवें दिन बंटवारा 1947 की कमाई का समीकरण अचानक से बदल गया है। जिसका अंदाजा आप फिल्म की कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को सनी देओल की बंटवारा 1947 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो सोमवार की तुलना में 12.5 प्रतिशत अधिक है।

batwara1947movie

बेशक बंटवारा 1947 की कमाई में ये मामूली से बढोत्तरी है, लेकिन जो फिल्म पहले ही कमर्शियल तौर पर संघर्ष कर रही हो, उसके लिए ये किसी वरदान से कम नहीं हैं। पांचवें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब बंटवारा 1947 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31 करोड़ के करीब पहुंच गया है। हालांकि, अब भी फिल्म अपने बजट को निकालने से कोसों दूर है। 

वर्ल्डवाइड इतनी रही कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 की कमाई बढ़ने से फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी सुधार देखने को मिला है, जो अब रिलीज के पांच दिन के भीतर 44 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। बता दें कि सनी देओल की पिछली फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके दिखाई थी और 341 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी Awarapan 2, मंगलवार को 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर रचा इतिहास