बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी Awarapan 2, मंगलवार को 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर रचा इतिहास
बंटवारा 1947 के छ्क्के छुड़ा चुकी आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में इतिहास रच दिया है। मंगलवार को ये फिल्म 100 करोड़ का आकड़ां पार कर चुकी है।

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5/ फोटो- Instagram
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 की तूफानी रफ्तार
5 दिनों में इमरान की फिल्म ने किया 100 करोड़ का आकड़ां पार
बंटवारा 1947 की हालत कर दी पस्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) सिनेमाघरों में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सनी दैऔल की फिल्म बंटवारा-1947 कै साथ टक्कर ली थी। एक तरफ जहां बंटवारा 1947 कछुए की गति से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ आवारापन 2 ने महज 5 दिनों के अंदर ही एक नया इतिहास रच दिया है।
मंगलवार को आवारापन 2 पर झमाझम बरसे नोट
22 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली आवारापन 2 को लेकर फैंस के अंदर एक अलग दीवानगी देखने को मिल रही है। ऑफिस डेज में भी फिल्म स्लो डाउन होने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि महज 5 दिन के अंदर एक्शन से भरपूर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकाड़ां पार कर लिया है।
सेकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवारापन-2 ने मंगलवार को सिंगल डे पर कुल 9.75 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 100.75 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ तक पहुंच चुका है।

ओवरसीज मार्केट में भी आवारापन-2 ने बनाया दबदबा
आवारापन-2 देखने की दीवानगी सिर्फ नेशनल ऑडियंस के बीच ही नहीं है, बल्कि विदेशों में भी मूवी के लिए सेम क्रेज ही है, यही वजह है कि फिल्म विदेशी मार्केट में बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। मूवी ने ओवरसीज मार्केट में 5 दिनों में 23.80 करोड़ का बिजनेस किया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म ने 144.13 करोड़ की कमाई कर ली है। बंटवारा-1947 को पछाड़ चुकी आवारापन-2 के पास बॉक्स ऑफिस के खुले मैदान में खेलने के लिए अब सिर्फ 8 दिन बाकी हैं, क्योंकि उसके बाद यश की फिल्म टॉक्सिक इमरान हाशमी की फिल्म के रास्ते में कांटे बिछाएगी।
