Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Batwara 1947 vs Awarapan 2 के क्लैश पर शबाना आजमी ने किया रिएक्ट, बोलीं- किसी का कंट्रोल नहीं

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:34 AM (IST)

    वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही में फिल्म बंटवारा 1947 और आवारापन 2 के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

    बंटवारा 1947 और अवारापन 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बंटवारा 1947 और अवारापन 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बंटवारा 1947 और आवारापन 2 की चर्चा

    2. बॉक्स ऑफिस पर होगा महा क्लैश

    3. बंटवारा 1947 में नजर आएंगी शबाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस महा क्लैश क्या होता है वह आपको बंटवारा 1947 और आवारापन 2 की रिलीज के दौरान देखने को मिलेगा। आने वाले समय में अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की ये मोस्ट अवेटेड मूवीज एक साथ सिल्वर स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएंगी। 

    लंबे समय से बंटवारा 1947 वर्सेज आवारापन 2 (Batwara 1947 vs Awarapan 2) के क्लैश को लेकर चर्चा हो रही है। अब इस मामले पर वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने खुलकर बात की है, अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है- 

    बंटवारा 1947 वर्सेज आवारापन 2 पर बोलीं शबाना

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री के तौर पर शबाना आजमी (Shabana Azmi) को जाना जाता है। वह अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आने वाले समय में दो फिल्मों में नजर आएंगी और कमाल की बात ये है कि उनकी वे दोनों फिल्में बंटवारा 1947 और आवारापन 2 हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर एक दिन टकराएंगी।

    batwara 1947 vs awarapan 2

    यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Teaser: 19 साल पुराने उसी अंदाज में लौटे इमरान हाशमी, कड़क डायलॉग्स के साथ आया 'आवारापन 2' का टीजर

    मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले को लेकर शबाना ने कहा है- बॉक्स ऑफिस किसी के कंट्रोल में नहीं है। मैं मानती हूं कि ये एक दिलचस्प इत्तेफाक है। दिलचस्प बात यह है कि मुझे बिल्कुल अलग-अलग तरह के रोल करने का मौका मिला। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मुझे याद नहीं कि मेरे साथ ऐसा पहले कभी हुआ है या नहीं। मुझे याद है कि एक समय ऐसा भी था जब मुझे एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए पांच में से चार नॉमिनेशन मिले थे।

    खबरें और भी

    batwara 1947 vs awarapan 2 (1)

    इस तरह से शबाना आजमी ने अपनी दोनों अपकमिंग मूवीज के भिड़ंत पर अपनी राय रखी है। बता दें कि बंटवारा 1947 और आवारापन 2 दोनों ही बॉलीवुड की बहुचर्चित मूवीज में शुमार हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    कब रिलीज होंगी दोनों मूवीज

    बात की जाए बंटवारा 1947 और आवारापन 2 की रिलीज डेट के बारे में तो 14 अगस्त 2026 को वह दिन होगा, जब बॉक्स ऑफिस पर महा क्लैश देखने को मिलेगा। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि इस भिड़ंत में कौन सी मूवी बाजी मारेगी। लेकिन इतना तय है कि छुट्टियों के समय में आने वाली ये मूवी यकीनन तौर पर कमाल की प्रदर्शन करती हुई नजर आ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh और आतिफ को टक्कर देने वाला वो पाकिस्तानी सिंगर, 7 साल में गाए 14 गाने; कल्ट सॉन्ग्स गाकर हुआ गायब