Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhediya Box Office Collection Day 2: वरुण की 'भेड़िया' ने दूसरे दिन लगाई ऊंची छलांग, शनिवार को कमाए इतने करोड़

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 08:45 AM (IST)

    Bhediya Box Office Collection Day 2 भेड़िया को सिनेमाघरों में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में ...और पढ़ें

    Bhediya Box Office Collection Day 2, Varun Dhawan, Kriti Sanon
    Bhediya Box Office Collection Day 2, Varun Dhawan, Kriti Sanon

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhediya Box Office Collection Day 2: वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर 'भेड़िया' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया। फिल्म के लेट नाइट शोज भी अच्छे जा रहे हैं। लोगों को 'भेड़िया' बने वरुण धवन काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म के दूसरे दिन के बिजनेस का भी रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने शनिवार को कैसा परफॉर्म किया।

    ओपनिंग डे पर किया धांसू कलेक्शन

    फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर बात करें तो कहा जा रहा है कि इसने दुनियाभर में 12.6 करोड़ की कमाई की है। जिसमें से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 7.48 करोड़ का बिजनेस किया है। हिंदी सिनेमाघरों में फिल्म ने 7.37 करोड़ बटोरे, तेलुगु वर्जन में फिल्म के हाथ सिर्फ 10 लाख रुपये ही आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉर्निंग के शोज में दर्शक कुछ कम नजर आए लेकिन शाम होते-होते सिनेमाघर खचाखच भरे हुए दिखाई दिए।

    दूसरे दिन 'भेड़िया' ने कमाए इतने करोड़

    'भेड़िया' की कमाई में दूसरे दिन बड़ा उछाल आया। सैकनिल्क डॉट कॉम के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया है( ये आंकड़े शुरुआती है इनमें फेरबदल संभव)। इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन पहुंच गया 17.48 करोड़ के आसपास। जैसे कि उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बढ़ेगा,  हुआ भी वैसा ही। अब निगाहें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

    दर्शकों को पसंद आए भेड़िया बने वरुण 

    शनिवार को मॉर्निंग में 11.61 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दोपहर में ये बढ़कर 19.90 प्रतिशत हो गई। तो वहीं शाम के शो में ऑक्यूपेंसी में और भी उछाल आया और ये पहुंच गई 30.35 प्रतिशत तक। बता दें कि  'स्त्री' जैसी कॉमेडी हॉरर फिल्म बनाने वाले अमर कौशिक ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिलहाल तो वो दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतर रहे हैं। 

    खबरें और भी

     

    रविवार पर टिकी निगाहें

    माना जा रहा है कि संडे के दिन फिल्म की कमाई में 30 से 40 फीसदी तक का जंप आ सकता है। पर इसकी असली परीक्षा होगी सोमवार और मंगलवार को क्योंकि 'दृश्यम 2' ने 'भेड़िया' की राहों में इतनी मुश्किलें खड़ी नहीं की तो इसे एक तरह से क्लियर विंडो मिला हुआ है। वहीं 'भेड़िया' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। हालांकि इन दोनों भाषाओं में फिल्म को कुछ खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Akshay Kumar को ऋचा चड्ढा पर दिए बयान के लिए ट्रोल करने वालों को अमित मिश्रा ने लगाई लताड़, कहीं ये बात

    Richa Chadha Tweet Controversy: ऋचा चड्ढा को अशोक पंडित ने बताया ‘अर्बन नक्सली’, मनोज मुंतशिर ने भी लगाई लताड़