Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Collection: 'राम जी' ने कर दिया भूत बंगला का भला, 7वें दिन बदला कमाई का पूरा गणित

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 09:05 PM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    भूत बंगला कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    भूत बंगला कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला की हुकूमत

    2. 7वें दिन फिल्म की बंपर कमाई जारी

    3. अब तक कर चुकी है इतना कारोबार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म भूत बंगला अपनी शानदार कहानी के दम पर सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। कमाई के मामले में भी इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। वीक डे में भी भूत बंगला अच्छा कारोबार करती हुई नजर आ रही है।

    रिलीज के सातवें दिन भी अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला ने ठीकठाक कमाई करके दिखाई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भूत बंगला ने गुरुवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    रिलीज के सातवें दिन भी भूत बंगला का कमाल

    14 सालों के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी ने भूत बंगला के जरिए सिनेमा जगत में वापसी की है। इन दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर से फैंस के लिए एक प्रोपर एंटरटेनिंग फिल्म की पेश की है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भूत बंगला को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ये फिल्म कारोबार के लिहाज से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: 6 दिन में ही बजट वसूल, 'धुरंधर 2' के बाद दुनियाभर में 'भूत बंगला' का राज

    bhooth

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के सातवें दिन 5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके दिखाया है, जो वर्किंग डेज के हिसाब से काफी अच्छा बिजनेस माना जा रहा है। गौर किया जाए भूत बंगला की टोटल कमाई की तरफ तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की ये फिल्म 84 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    bhooth bangla box office

    जिस तरह से फिलहाल भूत बंगला कमाई करती हुई नजर आ रही है, उससे ये साफ कहा जा सकता है कि आने वाले वीकेंड तक ये फिल्म 110 करोड़ का आंकड़ा बडे़ आराम से पार कर सकती है। इस आधार पर अक्षय कुमार की इस साल 2026 की पहली फिल्म के तौर पर भूत बंगला सुपरहिट बन सकती है। फिलहाल जिस हिसाब से भूत बंगला की कमर्शियल परफॉर्मेंस चल रही है, उससे इस हॉरर कॉमेडी का सफल होना 100 प्रतिशत तय है।

    खबरें और भी

    भूत बंगला का कलेक्शन ग्राफ

    • पेड प्रीव्यू- 3.50 करोड़

    • पहला दिन- 14.40 करोड़

    • दूसरा दिन- 21.75 करोड़

    • तीसरा दिन- 25.60 करोड़

    • चौथा दिन- 8.10 करोड़

    • पांचवां दिन- 9.30 करोड़

    • छठा दिन- 6.15 करोड़

    • सातवां दिन- 5.15 करोड़

    • टोटल कलेक्शन- 84 करोड़

    इस तरह से ओपनिंग डे से लेकर अब तक भूत बंगला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा है। इतना ही नहीं बॉर्डर 2 के बाद अब भूत बंगला इस साल की और हिट फिल्म बनने की दहलीज पर खड़ी है।

    यह भी पढ़ें- 2300 करोड़ी मूवी ने किया Bhooth Bangla की नाक में दम, Dhurandhar 2 के रास्ते में कांटे बिछाकर भर रही अपना खाता