Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Collection: हे राम! मंडे टेस्ट में बदला 'भूत बंगला' का गणित, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 09:59 PM (IST)

    अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिये हैं। आइए जानते हैं सोमवार के दिन की फिल्म की कमाई- ...और पढ़ें

    भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

    भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 अप्रैल को थिएटर में दस्तक देने वाली हॉरर कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उतार चढ़ाव देख रही है। वीकेंड बीत चुका है और शनिवार-रविवार को भूत बंगला ने खूब नोट छापे। मंडे को फिल्म की कमाई का गणित थोड़ा बदल गया। आइए जानते हैं 11वें दिन की कमाई-

    भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

    16 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) ने पहले और दूसरे वीकेंड पर जमकर नोट छापे। बीच में वीक डेज में फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट पर आ गिरी थी लेकिन दूसरे वीकेंड में फिल्म ने फिर से डबल डिजीट में कमाई की। अब आज सोमवार को फिल्म ने फिर से गिरावट दर्ज की है।

    सैकनिल्क के मुताबिक, सोमवार को भूत बंगला ने अब तक 2.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो कि पिछले दिन यानी संडे से काफी कम है।

    bhooth (2)

     

    यह भी पढ़ें- संडे को Bhooth Bangla की हुई चांदी, दुनियाभर में अक्षय कुमार की हॉरर फिल्म ने कर डाला शॉकिंग कलेक्शन

    भूत बंगला का डे वाइज कलेक्शन

    पेड प्रीव्यू- 3.75 करोड़ रुपये

    डे 1- 12.25 करोड़ रुपये

    डे 2- 19 करोड़ रुपये

    डे 3- 23 करोड़ रुपये

    डे 4- 6. 75 करोड़ रुपये

    डे 5- 8 करोड़ रुपये

    डे 6- 6.15 करोड़ रुपये

    डे 7- 5.50 करोड़ रुपये

    डे 8- 5.75 करोड़ रुपये

    डे 9- 10.75 करोड़ रुपये

    डे 10- 12.50 करोड़ रुपये

    डे 11- 2.29 करोड़ रुपये (अब तक)

    टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 115.69 करोड़ रुपये

    bhooth bangla

    भूत बंगला के बारे में

    भूत बंगला 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं।

    अक्षय कुमार की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (2026) एक ऐसे आदमी (अक्षय कुमार) की कहानी पर आधारित है, जो अपनी बहन की शादी का इंतजाम करने के लिए लंदन से अपने पुश्तैनी बंगले में लौटता है। फिल्म मंगलपुर के ग्रामीण इलाके में मौजूद इस पुराने बंगले में होने वाली रहस्यमयी घटनाओं और वहां के स्थानीय लोगों को डराने वाली बुरी ताकतों के राज खुलने के इर्द-गिर्द घूमती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्मों के लिए फराह खान ने किया रोस्ट, 'खिलाड़ी कुमार' ने दबोच लिया गला