Bhooth Bangla Box Office: मंगलवार को 'भूत बंगला' की कमाई में आया उछाल, Horror Comedy ने कर डाली करोड़ों की कमाई
अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला'(Bhooth Bangla) ने 12 वें दिन कितना कलेक्शन किया? आइए जानते हैं- ...और पढ़ें
-1777392920843_m.webp)
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को क्रिटीक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया। आइए जानते हैं फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन-
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12
भूत बंगला ने पेड़ प्रीव्यू को मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके बाद फिल्म ने एक हफ्ते में ही कमाई में कई उतार चढ़ाव देखे। इस बीच वीकेंड पर शानदार कलेक्शन भी किया लेकिन पिछले दिन यानी सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन आज मंगलवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सा उछाल देखा गया है।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में कहर बनकर बरसी भूत बंगला, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर नया कारनामा
सैकनिल्क के मुताबिक, 12वें दिन यानी मंगलवार को हॉरर कॉमेडी ने अब तक 3.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है यानी आज के दिन में ही ये 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन हो गया है। वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 143.73 करोड़ रुपये हो गया है।

'भूत बंगला' का डे वाइज कलेक्शन
पेड प्रीव्यू- 3.75 करोड़ रुपये
डे 1- 12.25 करोड़ रुपये
डे 2- 19 करोड़ रुपये
डे 3- 23 करोड़ रुपये
डे 4- 6. 75 करोड़ रुपये
डे 5- 8 करोड़ रुपये
डे 6- 6.15 करोड़ रुपये
डे 7- 5.50 करोड़ रुपये
डे 8- 5.75 करोड़ रुपये
डे 9- 10.75 करोड़ रुपये
डे 10- 12.50 करोड़ रुपये
डे 11- 3.65 करोड़ रुपये
डे 12- 3.80 करोड़ रुपये (अब तक)
टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 120.85 करोड़ रुपये
टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 143.73 करोड़ रुपये
-1777393049872.jpg)
'भूत बंगला' के बारे में
भूत बंगला (Bhooth Bangla) 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी अहम किरदारों में हैं।