Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में कहर बनकर बरसी भूत बंगला, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर नया कारनामा
'भूत बंगला' धीरे-धीरे वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' को अपने रास्ते से हटा रही है। 11 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म एक और रिकॉर्ड बनाने के करीब ...और पढ़ें
-1777344241356_m.webp)
भूत बंगला वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-11/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla Box Office) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 11 दिनों में इस मूवी ने जहां इंडिया में 117.05 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया है, तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी यह मूवी तूफान लेकर आई है।
11 दिनों के कलेक्शन के बाद अब फिल्म दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की नाक में दम करते हुए एक नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ चुकी है। फिल्म ने सोमवार को दुनियाभर में कितनी कमाई की, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
'भूत बंगला' ने सोमवार को दुनियाभर में की इतनी कमाई
'भूत बंगला' को भले ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की तरह बहुत ग्रैंड ओपनिंग न मिली हो, लेकिन पहला हफ्ता खत्म होते-होते फिल्म ने सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली। पहले हफ्ते में जहां अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ने 135.45 करोड़ रुपये के आसपास का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, वहीं 9वें दिन तक मूवी की कमाई 161.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। रविवार को भी फिल्म का सिक्का बोला और यह कलेक्शन 175 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया। अब मूवी के सोमवार के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' ने सोमवार तक (11 दिनों के अंदर) 188.75 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है और अब मूवी को 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 12 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई करनी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Collection: हे राम! मंडे टेस्ट में बदला 'भूत बंगला' का गणित, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

'भूत बंगला' बनी 'धुरंधर 2' के लिए मुसीबत
पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर बरस रही थी, लेकिन अब 'भूत बंगला' के आने से यह फिल्म बड़ा मुकाम छूने और 'दंगल' का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए संघर्ष कर रही है। कहीं न कहीं विदेशी सिनेमाघरों में थिएटर्स बंट गए हैं और उसका असर 'धुरंधर 2' की कमाई पर भी पड़ रहा है।
-1777344546283.jpg)
'भूत बंगला' के ओवरसीज कलेक्शन की बात की जाए, तो मूवी ने अभी तक 49.50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। प्रियदर्शन की इस मूवी में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारे भी अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं।