Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Collection: 'छावा' के आगे Crazxy ने नहीं टेके घुटने, Superboys of Malegaon का 8वें दिन हुआ ये हाल

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 08:41 AM (GMT+05:30)

    Superboys of Malegaon and Crazxy Box Office Collection Day 8 पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुईं सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव और क्रेजी फिल्मों ने बड़े पर ...और पढ़ें

    बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 28 फरवरी को रिलीज हुई थी सोहम शाह की क्रेजी
    2. सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव से हुआ क्रेजी का क्लैश
    3. दोनों फिल्मों का एक हफ्ते में बस इतना कलेक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी बढ़िया कहानी और रिव्यू भी किसी फिल्म की नैया पार नहीं लगा पाती है। मेकर्स लाख अच्छी कहानी बना लें, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच पाना अब आसान नहीं रहा है। अब क्रेजी (Crazxy) और सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव (Superboys of Malegaon) का ही उदाहरण ले लीजिए। 

    बढ़िया कहानी, सस्पेंस और रेटिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस की परीक्षा में क्रेजी और सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव बुरी तरह फेल हो गई। एक ओर छावा है जो बेतहाशा नोट छाप रहा है और दूसरी ओर इन दो नई फिल्मों का एक करोड़ भी कमा पाना मुश्किल हो रहा है। 

    क्रेजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सोहम शाह स्टारर सस्पेंस थ्रिलर क्रेजी 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तुम्बाड स्टार ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। उन्होंने मूवी का प्रमोशन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन फिर भी यह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। IMDb पर 8.5 रेटिंग मिलने के बावजूद क्रेजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत फीका रहा। हालांकि, शुक्रवार को कमाई में थोड़ी उछाल आई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, क्रेजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन मात्र 85 लाख रुपये का बिजनेस किया है। जबकि इससे एक दिन पहले की कमाई सिर्फ 70 लाख रुपये थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Crazxy Collection Day 7: 'छावा' को सबक सिखाने में कामयाब हो पाई 'क्रेजी'? गुरुवार को खाते में आए इतने पैसे

    • पहला दिन- 1.10 करोड़
    • दूसरा दिन- 1.55 करोड़
    • तीसरा दिन- 1.60 करोड़
    • चौथा दिन- 75 लाख
    • पांचवां दिन- 72 लाख
    • छठा दिन- 76 लाख
    • सातवां दिन- 70 लाख
    • आठवां दिन- 85 लाख

    लाइफटाइम कलेक्शन- 8.03 करोड़ रुपये

    कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी क्रेजी की कमाई बढ़ाने के लिए मेकर्स ने बाय वन गेट वन फ्री का ऑफर शुरू कर दिया है। अब देखते हैं कि फिल्म कमाई कर पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

    सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव का कलेक्शन

    रीमा कागती की कॉमेडी ड्रामा सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव को लेकर भी चर्चा है कि यह सिर्फ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी निर्मित फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह, शशांक अरोड़ा और साकिब अय्यूब जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। नॉन-ए लिस्टर्स से सजी फिल्म का प्रमोशन बड़े लेवल पर नहीं हुआ और ना ही इसको लेकर ज्यादा बज रहा, शायद इसी वजह से दर्शक सिनेमाघर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

    Superboys of Malegaon

    Photo Credit - IMDb

    IMDb की तरफ मिली 8 रेटिंग के बावजूद सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव की कमाई बहुत सुस्त रही है। इसने आठवें दिन मात्र 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

    • पहला दिन- 50 लाख
    • दूसरा दिन- 70 लाख
    • तीसरा दिन- 75 लाख
    • चौथा दिन- 30 लाख
    • पांचवां दिन- 25 लाख
    • छठा दिन- 25 लाख
    • सातवां दिन- 25 लाख
    • आठवां दिन- 25 लाख

    लाइफटाइम कलेक्शन- 3.25 करोड़

    आठवें दिन जहां इन दोनों फिल्मों की कमाई लाखों में सिमट गई है, वहीं 22वें दिन भी छावा ने 8 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है। अब देखना होगा कि इन क्रेजी और सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव का कारोबार वीकेंड पर बढ़ता है या नहीं। 

    यह भी पढ़ें- Chhaava Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘छावा’ राज! 21वें दिन भी जारी रही फिल्म की दहाड़, हुई इतनी कमाई