Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Day 47: Sikandar के खेल में आखिर फंस ही गया छावा, मंगलवार को कलेक्शन में बड़ा उलटफेर

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 11:41 AM (IST)

    विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर एक लंबी पारी खेली है। पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ से शुरुआत करने वाली उनकी ऐतिहासिक फिल्म ने महज तीन ...और पढ़ें

    सिकंदर के जाल में 47वें दिन फंसा छावा/ फोटो- Instagram
    सिकंदर के जाल में 47वें दिन फंसा छावा/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ धड़ाम
    2. सिकंदर के कहर से नहीं बच पाया छावा
    3. 47वें दिन बदला छावा का पूरा समीकरण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिना शोर के बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्म का शिकार करने वाली विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' अब खुद सलमान खान की सिकंदर (Sikandar Collection) के जाल में फंसती नजर आ रही है। 46 दिनों तक लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की थी। 

    पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ से अधिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली छावा ने देखते ही देखते इंडिया में 500 करोड़ का आंकड़ा यूं ही पार कर लिया था। 46 दिनों तक मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी, लेकिन अब फिल्म का कलेक्शन बुरी तरह से धड़ाम हुआ है। मंगलवार को छावा की कमाई में कितनी गिरावट आई, आगे देखें पूरे आंकड़े: 

    47वें दिन डूबी छावा की नैया 

    छावा ने जिस तरह से 46वें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी, उसे देखकर यही लगा था कि मूवी लंबी रेस का घोड़ा बनेगी। सोमवार को इस फिल्म ने हिंदी में 1.27 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था, वहीं तेलुगु में मूवी ने 10 लाख रुपए कमाए थे। हालांकि, 47वें दिन यानी कि मंगलवार को सिकंदर ने विक्की कौशल की फिल्म छावा के कलेक्शन को पूरी तरह से लाखों में ला दिया। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 46: Sikandar के शोर के बीच छावा ने बोला धावा, Pushpa 2 से भी दो कदम रही आगे

    सैकनलिक.कॉम के शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 47वें दिन मंगलवार को विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ने सिंगल डे पर हिंदी में 54 लाख रुपए कमाए, जबकि तेलुगु भाषा में 26वें दिन 10 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। 

    खबरें और भी

    chhaava box office day 47 collection

    Phoyo Credit- Instagram 

    सिकंदर की वजह से छावा का टूटेगा ये ख्वाब? 

    हिंदी में छावा ने अब तक टोटल कलेक्शन 579.03 करोड़ रुपए का किया है, जबकि तेलुगु में फिल्म ने 26 दिन में महज  15.87 करोड़ कमाए हैं। दोनों भाषाओं को मिलाकर इंडिया में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 594.9 करोड़ का हुआ है।

    छावा 47 डेज कलेक्शन
    इंडिया नेट  594.9 करोड़ रुपए 
    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  708.74 करोड़ रुपए 
    वर्ल्डवाइड कलेक्शन  799.74 करोड़ रुपए
    ओवरसीज कलेक्शन  91 करोड़ रुपए
    हिंदी कलेक्शन  579.03 करोड़/54 लाख
    तेलुगु कलेक्शन 15.87 करोड़ 

    मूवी को 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 6 करोड़ रुपए चाहिए, लेकिन अब लग रहा है कि सिकंदर छावा का ये सपना बिल्कुल भी पूरा नहीं होने देगा। जिस तरह से छावा का कलेक्शन ड्राप हुआ है, उससे अब इसका 600 करोड़ के क्लब में शमिल होने का सपना शायद ही पूरा हो। 

    chhaava box office day 47 collection

    Phoyo Credit- Instagram

    छावा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म ने दुनियाभर में  799.74 करोड़ तक कमा लिए हैं। बस अब कुछ ही पलों में ये फिल्म दुनियाभर में 800 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 42: बच के रहना Sikandar! छावा को नहीं किसी का खौफ, कर दिया दो और बड़ी फिल्मों का सफाया