Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Worldwide Collection: सोमवार को भी नहीं रुका छावा, 'सिकंदर' के आने से पहले करेगा इन फिल्मों की छुट्टी!

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 09:55 AM (IST)

    Chhaava Worldwide Collection दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत को पीछे छोड़ नई रिलीज फिल्म छावा हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिस्टोरिकल फिल्म बन गई है। छत्रपति संभा ...और पढ़ें

    छावा ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    छावा ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सनी देओल की गदर 2 को छावा ने किया पीछे
    2. छावा टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज में शामिल
    3. छावा में विक्की कौशल ने निभाई थी मुख्य भूमिका

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhaava Worldwide Box Office Collection: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा (Chhaava) एक भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है जो छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छे रिव्यूज मिले हैं।

    छावा जब से रिलीज हुई है, तब से यह बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों जगह ही शानदार परफॉर्म किया है। फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं और इस एक महीने के अंदर विक्की कौशल स्टारर छावा ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। यही नहीं, छावा विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। 

    25 दिन में इतना हुआ छावा का कलेक्शन

    आलम यह है कि छावा ने उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे कर दिया है जो टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शुमार थे। 25 दिनों में छावा ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 दिनों में करीब 524 .83 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 619.63 करोड़ रुपये है।

    Chhaava

    यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection: 'तारा सिंह' का काम तमाम! 'छावा' ने कमाई में इन फिल्मों का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

    छावा का बॉक्स ऑफिस पर तांडव

    भारत ही नहीं विदेशों में भी छावा का राज चल रहा है। ओवरसीज में लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ने 88.84 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी तक 708.47 करोड़ रुपये हो गया है। पहले टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में सुल्तान 10वें पायदान और गदर 2 नौवें पायदान पर थी, मगर छावा ने दोनों को पीछे कर दिया है। सुल्तान टॉप 10 से बाहर है और गदर 9 खिसकर 10वें पर आ गई है। जिस स्पीड से छावा आगे बढ़ रही है, लगता है कि चंद दिनों में यह आमिर खान की फिल्म पीके (769.89 करोड़) को पछाड़ देगी।  

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

    टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज की लिस्ट...

    1. दंगल - 1968.03 करोड़
    2. जवान - 1148.32 करोड़
    3. पठान - 1050.3 करोड़
    4. बजरंगी भाईजान - 918.18 करोड़
    5. एनिमल - 917.82 करोड़
    6. सीक्रेट सुपरस्टार - 875.78 करोड़
    7. स्त्री 2 - 874.58 करोड़
    8. पीके - 769.89 करोड़
    9. छावा - 708.47 करोड़
    10. गदर 2 - 691.08 करोड़

    छावा की कास्ट

    मराठा साम्राज्य के दूसरे महान शासक छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित छावा में मुख्य भूमिका विक्की कौशल ने निभाई है। रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्त भी अहम भूमिका में हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले छावा का निर्माण दिनेश विजान ने किया है। 

    यह भी पढ़ें- Chhaava Collection Day 25: ‘छावा’ नहीं रुकेगा! मंडे टेस्ट में फिर से टॉपर निकली फिल्म, छाप दिए इतने करोड़