विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crew Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 'क्रू' ने काटा जलवा, छप्परफाड़ कमाई से बाकी फिल्मों को दी टक्कर

Published: Mon, 01 Apr 2024 02:10 PM (IST)

साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म क्रू में करीना कपूर खान तब्बू और कृति सेनन की रॉक सॉलिड परफॉर्मेंस ने ...और पढ़ें

'क्रू' फिल्म से करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन
'क्रू' फिल्म से करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन

HighLights

  1. कृति सेनन, तब्बू और करीना कपूर की फिल्म है 'क्रू'
  2. ओपनिंग वीकेंड में 'क्रू' ने काटा जलवा
  3. 'क्रू' को बाकी फिल्मों से मिली कांटे की टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Box Office Collection Day 3: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' को लेकर टीजर रिलीज के टाइम से ही बज बना था। ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी और अब जब मूवी रिलीज हो चुकी है, तो इसका कलेक्शन फिल्म की कामयाबी की बात कर रहा है। 'क्रू' पहले दिन से धांसू कमाई कर रही है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन देखने लायक है।

'क्रू' को बॉक्स ऑफिस पर मिली हरी झंडी

'क्रू' एकता कपूर और अनिल कपूर के प्रोडक्शन में बनी मूवी है। यह फिल्म एयरलाइंस के पीछे का सच और एयर होस्टेस के स्ट्रगल को दिखाती है। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने के साथ ही रिलीज हुई बाकी मूवीज को भी कांटे की टक्कर दी है।

'क्रू' ने कर डाला इतना कलेक्शन

तीन लीडिंग एक्ट्रेस को लेकर बनी इस फिल्म ने खाता ही डबल डिजिट्स से खोला था। 'क्रू' की शुरुआत 10.28 करोड़ से हुई थी। इसके बाद के दो दिनों तक फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता ही गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने मूवी का फाइनल ओपनिंग कलेक्शन शेयर किया है।

कलेक्शन डे कलेक्शन (आंकड़े)
पहला दिन 10.28
दूसरा दिन 10.87
तीसरा दिन 11.45
टोटल 32.30

इन फिल्मों से है टक्कर

'क्रू' को टिकट विंडो पर हॉलीवुड से आई 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू अम्पायर' और साउथ फिल्म 'आडुजीविथम: द गोट लाइफ' से सीधी टक्कर मिल रही है। 'द गोट लाइफ' का कलेक्शन 30 करोड़ तक आ पहुंचा है। वहीं, 'गॉडजिला x कॉन्ग' 40 करोड़ कमाने के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा 'स्वातंत्र्या वीर सावरकर' और 'मडगांव एक्सप्रेस' भी रिलीज हुई है, लेकिन इन मूवीज का असर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा। 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने भेज दिया था हुमा की शादी का रिश्ता, कार्तिक आर्यन के मजाक से डायरेक्टर को हो गया था सिर दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।