Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhamaal 4 ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पलटी पूरी बाजी, शनिवार को कमाई के मामले में मारी लंबी छलांग

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM (IST)

    धमाल 4 ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। 'जन नायगन' के आने से भले ही मूवी की कमाई थोड़ी गिर गई थी, लेकिन 16वें दिन मूवी ने बेहतर ...और पढ़ें

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस डे 16 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस डे 16 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. शनिवार को फुल स्पीड से दौड़ी 'धमाल 4'

    2. 150 करोड़ के करीब पहुंचीं धमाल 4

    3. जन नायगन भी नहीं बिगाड़ पाई कुछ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धमाल 4 ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते से ज्यादा का समय बिता लिया है। द ओडिसी और जन नायगन के बीच थोड़े दिनों तक फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी, लेकिन अब शनिवार को अजय देवगन और अरशद वारसी स्टारर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से कमाल कर दिया है। 

    रिलीज के 16वें दिन कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अजय देवगन की 'धमाल-4' ने बॉक्स ऑफिस पर 16वें दिन कुल कितनी कमाई की हैं, नीचे देखें फिल्म के आंकड़े। 

    16वें दिन 100% की मिली धमाल 4 को ग्रोथ 

    सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म में से एक 'धमाल-4' (Dhamaal 4 Total Collection) ने शुक्रवार को 2.25 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन किया था, लेकिन शनिवार को मूवी की कमाई में उछाल आया है। अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाल 4 ने शनिवार को तकरीबन 4.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को तकरीबन 5,195 शोज मिले हैं। 

    'धमाल-4' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अभी तक 143.40 करोड़ तक की कर ली है। फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस 6 करोड़ दूर है। मूवी का ग्रॉस कलेक्शन इंडिया में अभी तक 170.61 करोड़ के आसपास  हुआ है। 

    Dhamaal 4

    दुनियाभर में भी 'धमाल-4' की धुआंधार हुई कमाई 

    धमाल 4 न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 194.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में कुल 23.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कहानी की बात करें तो मूवी अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के इर्द-गिर्द घूमती है। जो एक खजाने की तलाश करते हुए M नाम के पहाड़ के पास पहुंचते हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्हें खाली हाथ ही रहना पड़ता है।

    खबरें और भी

    Screenshot 2026-07-25 235034 

    इस फिल्म की एंडिंग के साथ ही अजय देवगन ने 'धमाल-5' की भी घोषणा कर दी थी। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- The Odyssey को हल्के में लेना पड़ा महंगा, Dhamaal 4 की कमाई पर लगेगा ग्रहण; जन नायगन के लिए भी बनेगी खतरा?

    यह भी पढ़ें- 15 दिन बाद भी Box Office पर धुआं कांट रही Dhamaal 4, अजय देवगन की फिल्म ने दुनियाभर में की तगड़ी कमाई