The Odyssey को हल्के में लेना पड़ा महंगा, Dhamaal 4 की कमाई पर लगेगा ग्रहण; जन नायगन के लिए भी बनेगी खतरा?
जन नायगन और धमाल 4 की चर्चा भले ही कितनी भी हो, लेकिन इन दोनों ही फिल्मों की नाक के नीचे से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने करोड़ों की रकम कमा ली है। ...और पढ़ें

द ओडिसी बॉक्स ऑफिस डे-8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) की रिलीज से पहले जितना जबरदस्त क्रेज था, सिनेमाघरों में आने के बाद भी इसका जादू बरकरार है। यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर ही रही है, साथ ही भारत में भी इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
यही वजह है कि महज 8 दिनों के अंदर ही 'द ओडिसी' अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'धमाल-4' के कलेक्शन पर ग्रहण लगाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है और थलापति विजय की 'जन नायगन' को भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती दे रही है। आइए देखते हैं कि क्रिस्टोफर नोलन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत और दुनियाभर में अलग-अलग भाषाओं में अब तक कितना कलेक्शन किया है।
भारत में अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का प्रदर्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भारत में हिंदी, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अंग्रेजी भाषा में सबसे मजबूत पकड़ बनाई हुई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अंग्रेजी भाषा में मूवी ने आठवें दिन सिंगल डे पर लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे अंग्रेजी वर्जन का कुल कलेक्शन 77.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इसके अलावा, हिंदी भाषा में फिल्म ने अब तक कुल 11.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। तेलुगु भाषा में मूवी का कलेक्शन 4.95 करोड़ रुपये और तमिल भाषा में 2.90 करोड़ रुपये रहा है।

'धमाल-4' का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर है 'द ओडिसी'?
बात करें अजय देवगन की 'धमाल-4' की, तो इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 139 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, 'द ओडिसी' ने अब तक भारत में 99 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर लिया है। ऐसे में 'द ओडिसी' को 'धमाल-4' का कलेक्शन रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए महज 40 करोड़ रुपये की और जरूरत है। भारत में 'द ओडिसी' का ग्रॉस कलेक्शन 115.92 करोड़ रुपये हो चुका है।
खबरें और भी

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इस हॉलीवुड फिल्म ने महज 8 दिनों के भीतर दुनियाभर में 4,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें से केवल ओवरसीज मार्केट का कलेक्शन ही 1,850 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अगर 'द ओडिसी' इसी तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो यह आने वाले दिनों में 'जन नायगन' के बॉक्स ऑफिस सफर के लिए भी बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है।