Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को बरसी 'Dhamaal 4' पर कृपा, सोमवार के मुकाबले 26वें दिन कमाई में आया बड़ा उछाल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:13 PM (IST)

    धमाल 4 की कमाई में सोमवार को भले ही गिरावट आई थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर अजय देवगन की फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26/ फोटो- Instagram

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में लगे हुए 26 दिन पूरे हो चुके हैं। 'द ओडिसी', 'जन नायगन' और 'स्पाइडरमैन' की रिलीज के बाद भले ही अजय देवगन और रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का कलेक्शन डगमगाया हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाई हुई है।

    25वें दिन 'धमाल 4' की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर मेकर्स को उम्मीद की किरण मिली है, क्योंकि फिल्म के कलेक्शन में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला।

    मंगलवार को बढ़ी 'धमाल 4' की कमाई

    'धमाल 4' ने अपना 150 करोड़ रुपये का बजट बॉक्स ऑफिस पर पहले ही रिकवर कर लिया था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट आने लगी थी। अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 60 लाख रुपये का बिजनेस किया था, लेकिन मंगलवार को 26वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' ने 26वें दिन सिंगल डे पर 70 लाख रुपये कमाए।

    अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ने भारत में 26 दिनों में नेट कलेक्शन 162.35 करोड़ रुपये तक का किया है, जबकि मूवी की ग्रॉस कमाई 192.88 करोड़ रुपये तक की हुई है।

    dhamaal 4

    कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'धमाल 4'?

    'धमाल 4' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के साथ ही दुनियाभर में भी सफलता का परचम लहरा चुकी है। मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 223.63 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर सिर्फ विदेशी मार्केट की बात करें, तो फिल्म ने कुल 30.75 करोड़ रुपये तक का बिजनेस किया है। फिल्म के वीएफएक्स को लेकर भले ही अजय देवगन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी हो, लेकिन मूवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

    dhamaal 4

    'धमाल 4' की ओटीटी रिलीज की बात करें, तो यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। मूवी अगस्त के अंत या सितंबर तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने डाला डाका, अजय देवगन की फिल्म ने किया करोड़ों का कलेक्शन

    यह भी पढ़ें- सोमवार को बदला Dhamaal 4 की कमाई का गणित, अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म की कमाई कर देगी हैरान

    खबरें और भी