Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर खेला अपना आखिरी दांव? शनिवार को 30 वें दिन हुई कुल इतनी कमाई
धमाल 4 को सिनेमाघरों में लगे हुए 30 दिन पूरे हो चुके हैं और अजय देवगन स्टारर मूवी ने शनिवार को अपना आखिरी दांव खेला है। ...और पढ़ें

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 30 दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम नहीं तोड़ा है। शुक्रवार के बाद अब फिल्म के शनिवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। 'धमाल 4' ने रिलीज के 30वें दिन कितना बिजनेस किया, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स।
30वें दिन 'धमाल 4' ने खेला आखिरी दांव?
25 दिनों तक अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार पकड़ बनाकर चल रही थी। फिल्म का कलेक्शन अगर वर्किंग डेज के दौरान गिरता भी था, तो वीकेंड आते ही शनिवार को वापस तेजी पकड़ लेता था और करोड़ों में कमाई होने लगती थी। हालांकि, 30वें दिन ऐसा नहीं देखने को मिला।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को 'धमाल 4' ने कुल 60 लाख रुपये का बिजनेस किया है, जो वीकेंड के हिसाब से अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है। 30वें दिन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का कुल नेट कलेक्शन 164.50 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 195.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'धमाल 4'?
'धमाल 4' भले ही बॉक्स ऑफिस पर 300-400 करोड़ रुपये का विशाल बिजनेस न कर पाई हो, लेकिन फिल्म ने एक ठीक-ठाक कमाई कर ली है। सिनेमाघरों के बाद अब फैंस 'धमाल 4' की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 4 सितंबर को स्ट्रीम हो सकती है।
खबरें और भी

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म के एंड क्रेडिट्स सीन में ही मेकर्स ने इसके अगले पार्ट का भी संकेत दे दिया था।