जन नायकन के सामने नहीं कम हुआ Dhamaal 4 का कमाल, वर्ल्डवाइड कमाई से हथिया लिया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस
हिंदी फिल्म अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हार मानती हुई नजर नहीं आ रही है। ...और पढ़ें
-1785046184533_m.webp)
धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वर्ल्डवाइड शानदार कमाई कर रही है धमाल 4
जन नायकन की रिलीज से नहीं पड़ा फर्क
अब तक कर चुकी है इतने करोड़ का कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई हिंदी फिल्म सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धाक जमाए हुए तो वह सिर्फ और सिर्फ धमाल 4 है। वेलकम टू द जंगल और एल्फा जैसी बड़ी फिल्मों को मात देने के बाद धमाल लगातार अच्छी कमाई करती हुई नजर आ रही है।
हाल ही में रिलीज होने वाली साउथ फिल्म जन नायकन के आने के बाद भी अजय देवगन की धमाल 4 (Dhamaal 4) ने अपनी पकड़ी ढीली नहीं की है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसका अंदाजा आप इस कॉमेडी मूवी की रिलीज के 16वें दिन की ग्लोबली कमाई को देखकर लगा सकते हैं।
धमाल 4 का कमाल जारी
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की बहुचर्चित फिल्म जन नायकन की रिलीज के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि अजय देवगन स्टारर धमाल 4 की कमाई नीचे की तरफ गिर जाएगी। लेकिन फिलहाल धमाल 4 पर जन नायकन का कोई खास फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है और मूवी देश-विदेश में मोटी कमाई करती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पलटी पूरी बाजी, शनिवार को कमाई के मामले में मारी लंबी छलांग
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 16वें दिन भी धमाल 4 ने दुनियाभर में कमाई के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और 8 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके दिखाया है, जिसकी बदौलत अब धमाल 4 का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 192 करोड़ के करीब पहुंच गया है। जिस रफ्तार से बीते शनिवार को धमाल 4 की कमाई में उछाल देखने को मिला है,
खबरें और भी

उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि रविवार रिलीज के 17वें दिन ये मूवी बड़ी आसानी से 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी। कमर्शियल तौर पर धमाल 4 ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है, जिसके दम पर ये मूवी सुपरहिट बनने की दहलीज पर खड़ी हुई है।
धमाल 4 में कहानी ने जीता सबका दिल
धमाल फ्रेंचाइजी में हमेशा के लालची लोगों की कहानी को केंद्र में रखा गया है और हर पार्ट के साथ-साथ निर्देशक इंद्र कुमार ने इसका फन बढ़ाया है। धमाल 4 में भी इंद्र ने ये काम बखूबी किया है और चौथी किस्त के तौर पर इस बार फिल्म की कहानी में कॉमेडी का तड़का प्रो मैक्स लेवल पर रखा है, जिसकी वजह से ये फिल्म प्रॉपर एंटरटेनर साबित हुई है।