Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Collection: 28वें दिन अचानक बदला धुरंधर 2 का गणित, स्पाई थ्रिलर ने छापे करारे नोट

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:58 PM (IST)

    Ranveer Singh स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) चार हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कदर मचा रही है। फिल्म के 28वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते से भी अधिक समय हो गया है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा हुआ है। फिल्म की जबरदस्त कमाई रोज चौंकाने वाले आंकड़े दे रही है।

    फिल्म ने शुरुआती दिन से ही शानदार कलेक्शन जारी रखा। पेड प्रीव्यू में ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये के साथ धांसू ओपनिंग की। इसी के बाद से ही फिल्म का शानदार कलेक्शन लगातार जारी है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का डबल स्टैंडर्ड! एक तरफ आशा भोसले की डेथ कवरेज पर नोटिस, दूसरी तरफ Dhurandhar के गाने मचा रहे गदर

    कितना रहा 28वें दिन का कलेक्शन?

    वहीं दुनियाभर में धुरंधर 2 ने अब तक 1727.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का पहला हफ्ता 674.17 करोड़ रुपये रहा। दूसरे हफ्ते इसने 263.65 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं बात अगर 28वें दिन की करें तो धुरंधर ने अभी तक 8.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस तरह सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 का अब तक का कलेक्शन 1104.42 करोड़ रुपये हो गया है।

    Ranveer (48)

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर

    धुरंधर: द रिवेंज साल 2026 की एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी, अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल, संजय दत्त ने चौधरी असलम , आर. माधवन ने अजय सान्याल, सारा अर्जुन ने यालीना, राकेश बेदी ने जमील जमाली, गौरव गेरा ने मोहम्मद आलम (आलम भाई), दानिश पांडोर ने उजैर बलोच और मानव गोहिल ने सुशांत बंसल का किरदार निभाया है।

    खबरें और भी

    Dhurandhar (26)

    फिल्म में हमजा अली एक अंडरकवर एजेंट है जो पाकिस्तान के लियारी में घुसता है। रहमान डकैत के गैंग में उसके शामिल होने के बाद ही सारा गेम चेंज होता है और वो वहां के अंडरवर्ल्ड गैंग के लोगों को एक-एक करके खत्म कर देता है। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के इस गाने के बोल सालों पहले सनी देओल की मूवी में हुए थे इस्तेमाल, नुसरत साहब की कव्वाली से चुराए लिरिक्स