Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Box Office: अभी नहीं रुकेगा हमजा! शुक्रवार को Spy Thriller ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, छापे करोड़ों

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:57 PM (IST)

    Dhurandhar 2 की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां पढ़ें फिल्म का 37वें दिन का कलेक्शन- ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 37

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 37

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 ने 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, तब से लेकर आज फिल्म ने थिएटर्स में 37 दिन पूरे कर लिये हैं। इसके बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार धमने का नाम नहीं ले रही है। आइए जानते हैं 37 वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए।

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 37

    रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म ने 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ खाता खोला था। वहीं ये इसका छठा शुक्रवार है और आज यानी 37वें दिन भी फिल्म ने करोड़ो की कमाई की है। सैकनिल्क के मुताबिक, स्पाई थ्रिलर ने अब तक 1.55 करोड़ की कमाई कर ली है।

    _dhurandhar2 (2)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection:  'धुरंधर 2' ने 36वें दिन भी उड़ाए 'भूत बंगला' के होश , खौफ दिखाकर कमाए करोड़ों

    इसी के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 2,561 शोज के साथ 1,123.91 (अब तक) करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,345.24 करोड़ रुपये हो गया है।

    धुरंधर 2 डे 37 कलेक्शन- 1.55 करोड़ रुपये (अब तक)

    धुरंधर 2 नेट इंडिया कलेक्शन- 1,123.91 करोड़ रुपये (अब तक)

    धुरंधर 2 इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 1,345.24 करोड़ रुपये

    dhurandhar 2 (5)

    'धुरंधर 2' के बारे में

    'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) 2026 की एक भारतीय जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है।

    इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं; इनमें से कई कलाकार पहली फिल्म वाले अपने ही किरदारों को दोबारा निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में अपनी घुसपैठ जारी रखता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का बदल गया क्लाइमैक्स, AI ने कराई 'हमजा' और 'यालीना' की हैप्पी एंडिंग! शॉक्ड हुआ पूरा इंटरनेट