Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 का बदल गया क्लाइमैक्स, AI ने कराई 'हमजा' और 'यालीना' की हैप्पी एंडिंग! शॉक्ड हुआ पूरा इंटरनेट

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 02:38 PM (GMT+05:30)

    धुरंधर 2 का AI से बना क्लाइमैक्स देखकर फैंस शॉक्ड और इमोशनल दोनों हो गए हैं। ...और पढ़ें

    AI ने बदल दिया धुरंधर 2 का क्लाइमैक्स/ फोटो- X Account

    AI ने बदल दिया धुरंधर 2 का क्लाइमैक्स/ फोटो- X Account

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर 36 दिन बाद भी अच्छा बिजनेस कर रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म की पूरी कहानी तो दर्शकों को बहुत पसंद आई थी, लेकिन इसका क्लाइमैक्स देखकर फैंस का दिल टूट गया था, क्योंकि इसमें हमजा अपनी पत्नी यालीना से हमेशा के लिए जुदा हो जाता है।

    हालांकि, अब इस दुखद एंडिंग को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने बदल दिया है। इस वक्त सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस के चेहरों पर खुशी लौट आई है।

    AI ने ऐसा बनाया 'धुरंधर 2' का नया क्लाइमैक्स

    'धुरंधर 2' के असली क्लाइमैक्स में हमने देखा था कि किस तरह रणवीर सिंह पाकिस्तानी एजेंट मेजर इकबाल को मार देता है। उसके बाद पाकिस्तान की पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि, अजय सान्याल के एक फोन कॉल पर पुलिस को उसे छोड़ना पड़ता है।

    पुलिस एक बताई गई जगह पर जख्मी हमजा को छोड़ देती है, जहां से 45 सालों से पाकिस्तान में नेता बनकर रह रहे हिंदुस्तानी एजेंट जमील जमाली उसे रिसीव करते हैं और सीधे एयरपोर्ट पर छोड़ते हैं। वहां से वह अपने घर पंजाब लौटता है, लेकिन अपने घरवालों से नहीं मिलता। जहां वह अपने बच्चों और यालीना को हमेशा के लिए पीछे छोड़ आता है। हालांकि, अब AI ने इसका एक नया क्लाइमैक्स तैयार किया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। नीचे देखें वीडियो: 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection:  'धुरंधर 2' ने 36वें दिन भी उड़ाए 'भूत बंगला' के होश , खौफ दिखाकर कमाए करोड़ों

    dhurandhar 21

    इस नए क्लाइमैक्स में हमजा एक बिल्डिंग की छत पर खड़ा है, तभी वहां यालीना आती है और दोनों एक-दूसरे को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो में वे दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और बैकग्राउंड में गाना बजने लगता है। 'धुरंधर 2' के इस AI जनरेटेड वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "भारी पब्लिक डिमांड के बाद धुरंधर 2 के मेकर्स ने यालीना और हमजा के सीन इसमें ऐड करने का निर्णय लिया है।" यह वीडियो इतना रियल लग रहा है कि इसे देखकर फैंस भी पूरी तरह से शॉक्ड रह गए हैं।

    सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए इमोशनल

    शॉक्ड होने के साथ-साथ 'धुरंधर 2' के AI से बनाए गए इस वीडियो को देखकर कई लोग इमोशनल भी हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ जस्सी के लिए ही नहीं, बल्कि हम सबके घाव भरने के लिए बहुत ही जरूरी था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आदित्य धर ने हमें टाइटैनिक के लेवल का ट्रॉमा दिया है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस सीन को देखकर मेरी आंखें भर आई हैं।" आपको बता दें कि सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब फैंस 'धुरंधर 2' के ओटीटी  पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: भूत बंगला से नहीं डरा 'हमजा', धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई है जारी